अवैध निर्माण को शह दे रहे हैं भाजपा नेता संवादाता जयप्रकाश गाजियाबाद । मोहननगर जोन की विक्रम एन्क्लेव कालोनी के प्लाट न0 113 वार्ड 37 में रास्ते की जगह मंदिर की आड़ में चार दुकानों का निर्माण कर लिया गया । जिसका लगातार विरोध स्थानीय निवासी जीडीए तथा संबंधित अधिकारियों से करते आ रहे हैं। इसके बावजूद निर्माण कार्य बदस्तूर जारी है। इस निर्माण कार्य को भाजपा के नेता से दे रहे हैं और अवैध जगह पर अपना कार्यालय नेताओं ने खोल लिया है। गौरतलब है कि इस निर्माण कार्य के खिलाफ जीडीए प्रवर्तन जॉन 8 के प्रवर्तन दल ने सीलिंग की कार्यवाही की थी । मगर कुछ भाजपा नेताओं के दबाव के चलते दुबारा निर्माण कर लिया गया । जब मामले की शिकायत जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई तो जिला प्रशासन हरकत में आया लेकिन जिला प्रशासन की कार्रवाई को रोकने के लिए सपा, बसपा या कांग्रेस नहीं आई बल्कि भाजपा के ही अल्पसंख्यक मोर्चा पश्चिमी उतर प्रदेश ने नेता अवैध निर्माण को बचाने के लिए बीच में दीवार की तरह खड़े हो गए। अवैध निर्माण को बचाने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक सेल के ...