Posts

Showing posts from September, 2022
Image
 राम बरात का भव्य स्वागत किया गया आज वार्ड 68 बृज विहार राधा कुंज में सांस्कृतिक कला संगम द्वारा भव्य राम बरात  को मंत्र मुग्ध कर दिया जगह जगह पर श्रद्धालुओं द्वारा राम बरात का भव्य स्वागत किया गया क्षेत्रीय पार्षद पूनम त्यागी ने भगवान पुरुषोत्तम श्री रामजी,  लक्ष्मण , श्रीभरत और  शत्रुघ्न   का स्वागत सत्कार किया तथा क्षेत्र के लिए सुख समृद्धि की प्रार्थना की  क्षेत्र के गणमान्य सम्मानित जन राम सीता के शुभ विवाह के समय उपस्थित रहे तथा मातृशक्ति ने आरती और तिलक करके भारतीय संस्कृति को गौरवान्वित किया क्षेत्र के छोटे-छोटे बच्चों ने झांकियों का आनंद लिया राम बरात की छटा बड़ी ही अद्भुत और मन भावक थी
Image
 गाजियाबाद की बेटी यशिका शर्मा को गणमान्य लोगों ने दिया अपना आशीर्वाद गाजियाबाद शहर की बेटी यशिका शर्मा को गणमान्य लोगों ने दीया अपना आशीर्वाद सब प्रथम गाजियाबाद शहर से मेयर आशा शर्मा ने बेटी यशिका शर्मा को दिया अपना आशीर्वाद और मोदीनगर से विधायक मंजू सिवाच ने भी बेटी यशिका शर्मा को दिया अपना आशीर्वाद और लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी बेटी यशिका शर्मा को दिया अपना आशीर्वाद  गाजियाबाद से विधायक अतुल गर्ग ने भी बेटी यशिका शर्मा को दिया अपना आशीर्वाद  पूरा क्या है इनका  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी दिया यशिका शर्मा को अपना आशीर्वाद  और गाजियाबाद के डीएम राकेश कुमार सिंह ने भी बेटी यशिका शर्मा को दिया अपना आशीर्वाद गाजियाबाद से समाजसेवी दुर्गा वाशिंग पाउडर के चेयरमैन  प्रेमचंद गुप्ता ने भी अपने यशिका शर्मा को अपना आशीर्वाद दीया  यशोदा हॉस्पिटल से डॉक्टर संगीता गर्ग ने भी  बेटी यशिका शर्मा को अपना आशीर्वाद दीया सादाबाद से विधायक सुनील शर्मा ने भी बेटी यशिका शर्मा को अपना आशीर्वाद दिया और गाजियाबाद के जाने-माने उद्योगपति एवं समाजसेवी संजीव अग्रवाल ने भी बेटी यशिका शर्मा को अपना आशीर्व
Image
 धार्मिक रामलीला खेकड़ा में राम, सीता और लक्ष्मण चले वन की ओर  - भगवान श्री राम के राजतिलक की घोषणा से लेकर राम, सीता और लक्ष्मण के वन की ओर चले जाने तक का हुआ भव्य मंचन - समाजसेवी धर्म सिंह और संदीप पाटिल ने श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी की आरती से किया रामलीला मंचन का शुभारम्भ बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।   जनपद बागपत की शानदार रामलीलाओं में शुमार श्री धार्मिक रामलीला खेकड़ा में आज भगवान श्री राम के राजतिलक की घोषणा से लेकर राम, सीता और लक्ष्मण के वन की और चले जाने तक का भव्य मंचन हुआ। समाजसेवी धर्म सिंह और भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप पाटिल ने श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी की आरती से रामलीला मंचन का शुभारम्भ किया। राजा दशरथ द्वारा अपने मंत्री को श्रीराम के राजतिलक का संदेश जनता तक पहुॅंचाने, मंथरा द्वारा माता कैकई को भड़काने, माता कैकई द्वारा राजा दशरथ से भरत के लिए राज्य और राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगने, माता कौशल्या से राम द्वारा वनवास की आज्ञा लेने, वनवास पर राम के साथ जाने के लिए राम-सीता-लक्ष्मण के संवाद और वनगमन की लीला ने उपस्थित दर्शकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। इस अवसर
Image
 यशोदा अस्पताल नेहरू नगर में रोबोटिक सर्जरी का शुभारंभ दिनांक 29 सितंबर 2022 को यशोदा अस्पताल ने रोबोटिक सर्जरी की शुभारम्भ कर ना सिर्फ जनपद वासियों अपितु पूरे प्रदेश की जनता के लिए एक विश्वस्तरीय एवम अत्याधुनिक तकनीक का लाभ प्रदान किया है। उद्घाटन समारोह में उपस्थित परम आदरणीय श्री ओम बिरला जी, माननीय लोकसभा अध्यक्ष जी, ने अपने कर कमलों से दीप प्रज्वलित किया एवम अत्याधुनिक रोबोट का अनावरण किया। परम आदरणीय जनरल वी के सिंह जी, केंद्रीय मंत्री, भारत सरकार ने भी दीप प्रज्वलन समारोह में शिरकत की। मंच पर उपस्थित श्री सुब्रत पाठक जी, सांसद, कन्नौज, श्री अनिल अग्रवाल जी, सांसद राज्य सभा व श्री विष्णु मित्तल जी, कोषाध्यक्ष, भाजपा,  दिल्ली राज्य ने अपने आशीर्वचन से सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों का अभिवादन किया। श्री ओम बिरला जी ने कहा कि निःसंदेह यह तकनीक पूरे प्रदेश के लोगों को लाभान्वित करेगी। यशोदा अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ रजत अरोरा ने सभी मंचासीन महानुभावों का हृदय से अभिनंदन किया। डॉ रजत ने  बताया कि रोबोटिक सर्जरी मील का पत्थर साबित होने वाली है। उन्होंने बताया कि लेप्रोस्कोपिक सर्जरी क
Image
 रटौल में चल रही रामलीला में राम को वनवास चांदीनगर । रटौल रामलीला में बृहस्पतिवार में सीता विदाई के बाद श्रीराम के राजतिलक की घोषणा व्  कैकेयी कोपभवन की लीला का मंचन किया गया। अयोध्या के राजा दशरथ से माता कैकेयी ने दो वरदान मांगे। पहला राम को 14 वर्ष का वनवास और दूसरा भरत के लिए राज्य मांगा है। यह सुनकर राजा दशरथ रानी को समझाते हैं । इधर खबर मिलते ही प्रभु राम वनवास जाने के लिए तैयार हो गए। इनके साथ लक्ष्मण और सीता भी चल देती हैं। राम बड़ा समझते मगर भाई लक्ष्मण व सीता नहीं मानती हैं। प्रभु राम चुपचाप राज्य से मंत्री सुमंत के साथ वन के लिए निकल जाते हैं। इस मौके पर रामलीला संचालक देवेंद्र अरोरा ,बृजलाल गांधी, संजय अरोरा ,मनोज कुमार,मानसिंह ,बंटी गुप्ता ,महेंद्र शर्मा ,पम्मी कश्यप , अनुज कश्यप, शिव कुमार पत्रावल, पंडित कुश प्रशाद शास्त्री आदि मौजूद रहे।
Image
ईश्वर मावी ने किया डीएलएफ़ कालोनी की श्री सनातन धर्म रामलीला का उदघाटन त्याग और समर्पण के प्रतीक हैं भगवान श्रीराम : ईश्वर मावी लोनी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी व भाजपा नेता ईश्वर मावी ने पालिका क्षेत्र की डीएलएफ अंकुर विहार कालोनी में चल रही श्री सनातन धर्म रामलीला का फीता काट कर उदघाटन किया। भाजपा नेता ईश्वर मावी के रामलीला स्थल पहुंचने पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह एडवोकेट व श्रीमती ललिता चौधरी एडवोकेट ने उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान श्रीराम के परिवार की तस्वीर भेंट की वहीं अन्य पदाधिकारियों ने मोतियों की माला, अंग वस्त्र और पगड़ी पहनाकर भाजपा नेता ईश्वर मावी को स्वागत किया। भाजपा नेता ईश्वर मावी ने प्रभु श्रीराम की आरती कर रामलीला का शुभारंभ किया। श्री सनातन धर्म रामलीला में उपस्थित हजारों लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि त्याग और दया की भावना के प्रतीक हैं भगवान श्रीराम उन्होंने माता पिता की आज्ञा का पालन करते हुए राज पाट को त्याग दिया और 14 वर्षों के लिए वनवास चले गये। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की ज़िलाध्यक्ष श्रीमती
Image
श्री आदर्श रामलीला कमेटी के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया :- विनोद कसाना श्री आदर्श रामलीला कमेटी गाँव भोपुरा ग़ाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश के द्वारा श्री रामलीला मंचन हेतु क्षेत्रीय पार्षद विनोद कसाना ने विधिवत भूमि पूजन किया । पार्षद विनोद कसाना ने बताया कि श्री रामलीला का मंचन आज से शुरू होकर दशहरा तक चलेगा  अलवर रजिस्थान के कलाकारों के द्वारा लीला मंचन किया जाएगा । सभी के सहयोग से ये कार्यक्रम किया जा रहा है । क्षेत्र वासियों को बहुत सुंदर मंचन का आयोजन देखने को मिलेगा प्रभु श्री राम चरितार्थ को दिखाया जाएगा । मुख्य रूप से डब्बी पहलवान चमन कसाना राजपाल मनोज कसाना विरेंद्र कसाना विनोद कुमार बृहमपाल चंदेला ईश्वर कसाना चतरसिंह अशोक दरोग़ा प्रवेश मुखिया नितिन खारी सुनील लाला पंडित बालकिशन रामवीर भगत आदि उपस्थिति रही
Image
 बंटी चाप तंदूरी जंक्शन कवि नगर रामलीला ओपनिंग  *गाजियाबाद से कपिल शर्मा* बंटी चाप तंदूरी जंक्शन कवि नगर रामलीला मैं ओपनिंग रामलीला समिति के महामंत्री भूपेंद्र चोपड़ा और व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा ने फीता काटकर बंटी चाप तंदूरी जंक्शन का किया शुभारंभ और इसमें सभी समिति के कार्यकर्ता एवं कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और शहर गाजियाबाद में बंटी मलाई चाप बहुत मशहूर है कई सालों से बंटी मलाई चाप लोगों को बहुत पसंद आ रही है और शहर के कई लोगों ने अपने यहां शादी किसी भी अन्य फंक्शन में केवल बंटी मलाई चाप को ही आर्डर देते हैं इसीलिए सभी लोगों ने गाजियाबाद क्षेत्र वासियों ने भी बंटी मलाई चाप बहुत पसंद की है और बंटी चाप तंदूरी जंक्शन कवि नगर रामलीला मैदान में ओपनिंग की गई इसमें काफी लोगों ने बंटी मलाई चाप को बहुत पसंद किया है और सभी ने ओपनिंग पर हार्दिक बधाई और एवं शुभकामनाएं व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा ने और रामलीला समिति के महामंत्री भूपेंद्र चोपड़ा ने फीता काटकर शुभारंभ किया
Image
 भगवान गणपति की गाजे-बाजे के साथ निकाली विसर्जन यात्रा बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। नगर के सिसाना रोड स्थित शिव भूमिया मंदिर में पिछले दस दिनो से चल रहा गणेश महोत्सव शुक्रवार को संपन्न हो गया।समापन अवसर पर भगवान गणपति की ढोल नगाड़े व गाजे बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। विसर्जन यात्रा में भगवान गणपति के अलावा कई मनमोहक झांकियां थी, जो हर किसी को शोभायमान कर रही थी। श्रद्धालु भगवान गणपति के भजनों पर जमकर झूमे और खूब अबीर-गुलाल उड़ाया। पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरिया के जय-जयकार के नारों से गूंज उठा। विसर्जन यात्रा शहर की परिक्रमा करने के बाद जानी नहर पहुँची। यहां पर सभी ने भगवान गणपति की प्रतिमा को विधि-विधान के साथ नहर में विसर्जित कर दिया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रमुख समाज सेवी कुलदीप भारद्वाज व उनकी धर्मपत्नी सरिता रानी ने मुख्य यजमान के रूप में भगवान गणपति की पूजा की। पंडित रामशंकर शास्त्री, राकेश शास्त्री, चन्दन शास्त्री, विक्रम शास्त्री व पुष्पेंद्र शास्त्री आदि ब्राह्मणों ने विधि-विधान के साथ पूजन कार्य सम्पन्न कराया। इस मौके पर
Image
 ‍‍‍विसर्जन यात्रा में फिर जिले में हिन्दू रक्षा दल है तो हिंदुत्व सदैव मजबूत रहेगा, ऐसा दिया सन्देश गाज़ियाबाद जिले में लोनी विधानसभा अलग पहचान रखने वाली है व इस जिले में हिंदुत्व की अलग पहचान से जाना जाता है हिन्दू रक्षा दल नामक संघठन व इसकी कार्यकरणी, जिसका अंदाजा आज निकाली गई श्री गणेश विसर्जन भव्य यात्रा से लगाया जा सकता है। वैसे प्रत्येक वर्ष जिले में लोनी में बड़ी धूम धाम से ये महोत्सव मनाया जाता है, किन्तु सामूहिक यात्रा निकाल कर हिन्दू रक्षा दल अपनी शक्ति प्रदर्शन के साथ साथ हिंदुत्व की ध्वजा को भी मजबूत करता है। मानो यात्रा के समय पूरा लोनी भगवामय हो जाता है व गगन जय श्री राम व गणपत्ति बप्पा मौर्या के नारों झूम उठा हो। इस यात्रा में लोनी की दर्जनों कालोनियों के साथ साथ दर्जनों गांव के लोग भी सम्मिलित हुए। जिसमे मुख्य रूप से बन्थला गांव, रामविहार, राणप गांव, गीतांजलि विहार, नवीन कुंज, 25 फूटा, गिरी मार्किट, दौलत नगर, पूजा कालोनी, नाईपुरा, आर्यनगर, राजीव गार्डन, लक्ष्मी गार्डन, विष्णु गार्डन, विकास कुंज, बेहटा, पंचवटी, राजनगर, बलराम नगर, लालबाग, कीर्ति विहार, आदि गांव व कालोनियों
Image
भाजपा नेता ईश्वर मावी ने लोनी वासियों को दी राधाष्टमी की बधाई माता राधा के बिना कृष्ण की भक्ति अधूरी है- ईश्वर मावी भाजपा नेता ईश्वर मावी ने लोनी नगर पालिका क्षेत्र के ग्राम गढ़ी जैसी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में उपस्थित सैकड़ों भक्तों व समस्त लोनी वासियों को श्री राधा अष्टमी की शुभकामनाएं और बधाई दी। श्रीमद भागवत कथा में पहुंचने पर आयोजकों ने भाजपा नेता ईश्वर मावी का फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया।  इस अवसर पर कथा में उपस्थित सैकड़ों भक्तों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि माता राधा के बिना भगवान श्री कृष्ण की भक्ति अधूरी है भगवान श्री कृष्ण ने माता राधा रानी को वचन दिया था की उनके नाम से पहले उनका नाम लिया जाएगा और जो भक्त मेरे नाम से पहले राधा का नाम लेंगे उनकी आराधना पूरी होगी इसीलिए सभी लोग भगवान श्री कृष्ण के नाम से पहले राधे राधे, राधे कृष्ण का नाम लेते हैं और भगवान श्री कृष्ण की आराधना करते हैं। भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कथा में उपस्थित सैकड़ों माताओं बहनों को श्री राधाष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण की कृपा हमेशा लोनी वासियों के परिवार प
Image
 बाबा बैद्यनाथ धाम पावला बागपत में देशभर से पहुॅंचे हजारो श्रद्धालुगण - 1113 वें छठ मेले में देश के अनेकों सिद्ध साधु-संतो और क्षेत्र की प्रसिद्ध धार्मिक, राजनैतिक, शैक्षणिक व सामाजिक हस्तियों ने की शिरकत - महर्षि वाल्मीकि और भगवान परशुराम के समकालीन माना जाता है बागपत के पावला बेगमाबाद गांव में स्थित बाबा बैद्यनाथ का यह धाम  बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।   बागपत के पावला बेगमाबाद गांव में महर्षि वाल्मीकि और भगवान परशुराम के समकालीन माने जाने वाले बाबा बैद्यनाथ धाम में छठ मेले महोत्सव को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देशभर के विभिन्न राज्यों से आये हजारो श्रद्धालुगणों ने बाबा की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मेले का विधिवत शुभारम्भ श्री सिद्ध बाबा श्याम गिरी सवाई मठ शास्त्रीपार्क से आये श्री पंचदशमनाम जूना अखाड़ा के श्री महंत रमण गिरी जी महाराज, बैद्यनाथ धाम पावला के मुख्य पुजारी गजानंद गिरी जी महाराज, बागपत के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन और देश के विभिन्न भागों से आये अनेकों सिद्ध साधु-संतो के कर-कमलों द्वारा किया गया। बाबा बैद्यनाथ के 1113 वें छठ मेले में देश
Image
भाजपा नेता ईश्वर मावी ने आल इंडिया टॉपर तान्या सिंह को दी बधाई सीबीएसई बोर्ड की ऑल इंडिया टॉपर तान्या सिंह को भाजपा नेता ईश्वर मावी ने उनके बुलंदशहर स्थित आवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दी। गौर तलब है कि तान्या सिंह ने बारहवीं सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में आल इंडिया टॉप किया है उनकी इस बड़ी उपलब्धि के बाद उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने भी उन्हें लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया है।  इस अवसर पर तान्या सिंह ने बताया कि दसवीं की परीक्षा में वह अपने स्कूल में टॉप 10 में शामिल थी लेकिन भूलवश जनपद के सभी समाचार पत्रों में सभी सफल छात्र छात्राओं के फोटो छपे लेकिन उनका फोटो नहीं छपा था जिससे उन्हें बहुत बुरा लगा उन्होंने तभी संकल्प ले लिया कि वह 2022 में 12 वीं की सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा को ऑल इंडिया टॉप करेंगी और उस दिन देश के सभी समाचार पत्र उनका फोटो फ्रंट पेज पर छापेंगे ऐसा उन्होंने अपने पिताजी विजय सिंह को उसी वक्त लिखकर दे दिया था और इस पर अपने हस्ताक्षर भी कर दिए थे। 2022 में सीबीएसई बोर्ड का जब परिणाम आया तो तान्या सिंह ने ऑल इंडिया टॉप कर लिया था और उन्होंने अपने लि