भगवान गणपति की गाजे-बाजे के साथ निकाली विसर्जन यात्रा



बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।


नगर के सिसाना रोड स्थित शिव भूमिया मंदिर में पिछले दस दिनो से चल रहा गणेश महोत्सव शुक्रवार को संपन्न हो गया।समापन अवसर पर भगवान गणपति की ढोल नगाड़े व गाजे बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। विसर्जन यात्रा में भगवान गणपति के अलावा कई मनमोहक झांकियां थी, जो हर किसी को शोभायमान कर रही थी। श्रद्धालु भगवान गणपति के भजनों पर जमकर झूमे और खूब अबीर-गुलाल उड़ाया। पूरा वातावरण गणपति बप्पा मोरिया के जय-जयकार के नारों से गूंज उठा। विसर्जन यात्रा शहर की परिक्रमा करने के बाद जानी नहर पहुँची। यहां पर सभी ने भगवान गणपति की प्रतिमा को विधि-विधान के साथ नहर में विसर्जित कर दिया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रमुख समाज सेवी कुलदीप भारद्वाज व उनकी धर्मपत्नी सरिता रानी ने मुख्य यजमान के रूप में भगवान गणपति की पूजा की। पंडित रामशंकर शास्त्री, राकेश शास्त्री, चन्दन शास्त्री, विक्रम शास्त्री व पुष्पेंद्र शास्त्री आदि ब्राह्मणों ने विधि-विधान के साथ पूजन कार्य सम्पन्न कराया। इस मौके पर भाजपा नेता एवं समाजसेवी यशपाल सिंह रोडवेज, समाज सेवी राजेश पांचाल, युवा समाजसेवी सुनील मेवला, भाजपा नेता सुधीर ठाकुर, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री हर्ष दीक्षित, युवा भाजपा नेता रॉकी शर्मा, नगेश शर्मा एडवोकेट, गगन गोड एडवोकेट, पप्पू चौहान, शोराज मणि, सोहनपाल, टीटू भारद्वाज, बिट्टू हलवाई, पंकज उपाध्याय, शिवम, शिखर, शर्मिला, कुसुम, आदेश, रेखा, अंकुर आदि थे। इसके अलावा गन्नौर निवासी मनोज कुमार ने भी अपने परिवार व मित्रों के साथ गौरीपुर पुल के नीचे यमुना नदी में भगवान गणपति की प्रतिमा का विसर्जन किया।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या

*मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के परिवार का जीना हुआ दुश्वार*

मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के का जीना हुआ दुश्वार*