Posts

Image
 108 कलशों द्वारा होगा भगवान पार्श्वनाथ का महामस्तकाभिषेक - 15 अगस्त को जैन नगर रिवर पार्क बागपत में भगवान के निर्वाण दिवस के अवसर पर चढ़ेगा निर्वाण लडडू - प्राकृतिक सौन्दर्य के बीच स्थित श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर की होती है जनपद के भव्य मन्दिरों में गिनती  बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन आगामी 15 अगस्त को श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान का निर्वाण दिवस बागपत के जैन नगर रिवर पार्क स्थित मन्दिर में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। प्राकृतिक सौन्दर्य के बीच स्थित श्री 1008 चिंतामणि पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जनपद बागपत के सबसे सुन्दर मन्दिरों में शुमार है। यहां का प्राकृतिक सौन्दर्य हर किसी को अपनी और आकर्षित करता है। इस मन्दिर परिसर में आयोजित मन्दिर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम का प्रारम्भ सवा नौ बजे से होगा। जिसमें श्रद्धालूगणों द्वारा 108 मंगल कलशों से भगवान पार्श्वनाथ का महामस्तकाभिषेक किया जायेगा और निर्वाण लडडू चढ़ाया जायेगा। मन्दिर समिति के सदस्य और जैन समाज के प्रसिद्ध विद्धान शिखर चन्द जैन ने बताया कि कार्यक्रम...
Image
 जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद द्वारा व्यापारियों के साथ समस्याओं पर चर्चा आज गाजियाबाद जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा व्यापारियों की बैठक बुलाई गई । जिसमें जिले के समस्त व्यापारिक संगठनों  के पदाधिकारियों ने अपनी समस्याएं बताई। जिसमें अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संदीप बंसल महानगर अध्यक्ष संजय बिंदल युवा महानगर अध्यक्ष हेमंत सिंगल जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार जिला मीडिया प्रभारी प्रेमप्रकाश चीनी आदि बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे । सभी ने अपने सुझाव एवं समस्याएं बताई जिस पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी महोदय द्वारा पूर्ण आश्वासन दिया गया कि वे सभी समस्याओं का निराकरण करेंगे ।
Image
 गाजियाबाद का एक उभरता सितारा बनी एस सिंघल    बॉलीवुड इंडस्ट्री में हमारा गाना हबीबी (habibi) जीम्यूजिक से रिलीज हुआ है जिसकी शूटिंग दुबई में हुई थी, इस गाने में बनी सिंघल ने एस  क्रिएटिव डायरेक्टर की भूमिका निभाई हैं जिसके डायरेक्टर विनय बिष्ट है और प्रोड्यूसर गुरु सिंह जी है यह गाना लॉन्च होते ही बनी सिंघल को गाजियाबाद के लोगों से बदहैया मिली, जो की बनी सिंघल बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने पार्टनर सुमित मित्तल के साथ एस कास्टिंग डायरेक्टर एंड लाइन प्रोडक्शन (एमटी एल एंटरटेनमेंट कंपनी ) का भी करते है और भविष्य में ऐसा ही काम करते रहेंगे
Image
 मनचले देवर से परेशान भाभी ने दी खौफनाक सजा बिहार के कटिहार में भाभी ने अपने देवर को खौफनाक सजा दी है. दरअसल, देवर भाभी पर जबरन संबंध बनाने की दवाब डाल रहा था. शख्स द्वारा लगातार कोशिश किए जाने पर परेशान होकर महिला ने देवर मोहम्मद हसन का प्राइवेट पार्ट ही काट डाला.इस घटना के बाद घर में चारों ओर शोर-शराबा मच गया. परिजन पीड़ित हसन को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे. मोहमद हसन की हालत नाजुक बताई जा रही है. घटना के बाद पीड़ित भाभी अपने ससुराल से फरार हो गई है. यह घटना कदवा थाना क्षेत्र के परलाबाड़ी गांव की है.बता दें कि कदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत धपरसिया पंचायत के परलाबारी गांव में एक भाभी ने अपने मनचले देवर मोहम्मद हसन का गुप्तांग धारदार हथियार से काट डाला है.पड़ोसियों ने बताया कि देवर भाभी के मामले में पूर्व में भी तीन बार घरेलू पंचायती की गई थी. 27 वर्षीय भाभी के द्वारा बार-बार देवर की शिकायत पारिवारिक पंचायत में की गयी थी. पीड़ित महिला के पति मजदूर वर्ग के होने के कारण परदेस में बताए जाते हैं और इसी वजह से अकेलेपन का फायदा उठा कर मनचला देवर जोर जबरन कर रहा था. इससे पहले भी महिला के साथ अवैध संब...
Image
 गाजियाबाद के लोनी विधायक नंद किशोर गुज्जर ने लगाए बड़े आरोप गाजियाबाद की लोनी विधानसभा से बीजेपी विधायक ने जिला अधिकारी को लिखा पत्र। रोहिंग्या को लेकर लिखा खत। खत में लिखा कि लोनी विधानसभा में डूडा अधिकारियों द्वारा फ़र्ज़ी दस्तावेजों के सहारे रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को दिया गया प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ।  पत्र में लिखा की पिछले 4.5 साल में 80 प्रतिशत से अधिक बांग्लादेशी और रोहिंगयाओं को आवंटित हुए आवास, विधायक द्वारा विभाग से मंगाए गए साढ़े चार साल के डेटा से हुआ खुलासा, विधायक ने संलिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों पर कठोर कार्यवाही रासुका लगाने की मांग की। यूपी एटीएस ने की है गिरफ्तारी। विधायक ने कहा कि गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से जिस तरह से गिरफ्तारी हुई है वो उनकी बात को प्रमाणित करता है
Image
 एशियन स्कूल चेस चैम्पियनशिप में साची ने जीता सिल्वर मेड़ल - चैम्पियनशिप में एशिया के 24 देशों के 70 प्रतिभागियों ने लिया था भाग - वर्ल्ड स्कूल चेस चैम्पियनशिप 2021 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी दिल्ली की साची जैन नई दिल्ली।  ऑल इण्ड़िया चेस फेड़रेशन अण्ड़र 12 आयु बालिका वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता 2021 में राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज की चैम्पियन बनने के बाद दिल्ली की साची जैन ने एशियन स्कूल अन्डर-13 गर्ल्स चेस चैम्पियनशिप 2021 में सिल्वर मेड़ल जीत कर देश का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में 24 देशों के 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इस उपलब्धि को अर्जित करने के उपरान्त साची जैन अब वर्ल्ड स्कूल चेस चैम्पियनशिप 2021 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। साची जैन की इस उपलब्धि पर उनको देश और विदेश से शुभकामनाएं मिल रही है। शुभकामनाएं देने वालों में यूएसए में रहने वाली राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित भारत की पहली डब्ल्यूडब्ल्यूई महिला रेसलर कविता दलाल, अंतरराष्ट्रीय शूटर सीमा तोमर आदि शामिल हैं।
Image
 श्रावण मास के प्रथम सोमवार मे गाजियाबाद जिलाधिकारी एव भक्तों ने किया भगवान दूधेश्वर का जलाभिषेक  गाजियाबाद बाद स्थित श्री दुधेश्वर नाथ मे भगवान शिव को अतिप्रिय श्रावन मास के पहला सोमवार को अभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की रात्री से ही जलाभिषेक के लिए खङे हो गये थे  भक्त निरन्तर ऊ नमो शिवाय का जाप कर बीच बीच मे हर हर महादेव का उदघोष  कर रहे थे ।  कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रातः तीन बजे श्री दुधेश्वर मन्दिर पीठाधीश्वर श्रीमहन्त नारायणगिरि जी महाराज तथा मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग  ने  वेदपीठ के आचार्य द्वारा विधिविधान से पंचामृत द्वारा भगवान दुधेश्वर का अभिषेक क्या ।शुभारंभ होने पर अपने इष्ट दर्शन को उतावले भक्तों के चेहरे खिल उठे ओर उन्होंने दुधेश्वर के उदघोष गगन गुंजा दिया कोराना संक्रमण को देखते हुए मंदिर मे भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए फेसबुक पर आनलाइन के माध्यम से सुबह शाम आरती के दर्शन कर सकतें है  आज श्रावन का पहला सोमवार का महत्व बताते हुए श्रीमहन्त नारायणगिरि जी महाराज ने कहा यू तो सम्पूर्ण श्रावण मास भगवान शिव का प्रिय ह...