यशोदा अस्पताल नेहरू नगर द्वारा आयोजित रोबोटिक सर्जरी के निःशुल्क शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने लिया परामर्श *गाजियाबाद से कपिल शर्मा* गाजियाबाद। महानगर स्थित यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में रविवार को रोबॉटिक सर्जरी से सम्बंधित एक निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जाने माने रोबॉटिक व बेरिएट्रिक सर्जन डॉ आशीष गौतम ने मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया। इस अवसर पर मरीजों ने इस सर्जरी की बारीकियों को समझा और डॉ गौतम से बातचीत कर मन के भ्रम को दूर किया। शिविर नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल में ही रविवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला जिसमें भारी संख्या में लोगों ने परामर्श लिया। शिविर के बारे में जानकारी देते हुए डॉ आशीष गौतम ने बताया कि लोगों के मन में रोबॉटिक सर्जरी के प्रति जो डर या भ्रम भरा हुआ है उसके बारे में परामर्श दिया गया है। साथ ही शिविर में जिन मरीजों को इस सर्जरी की आवश्यकता है केवल उन्हीं को सर्जरी करवाने के लिए परामर्श दिया गया है। उन्होंने इस सर्जरी की खासियत बताते हुए कहा कि इस सर्जरी की इस पद्धति से मरीज का रक्त स्राव और इंफेक्शन का खतरा बहुत कम...
Posts
- Get link
- X
- Other Apps
महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा हजेला ने वार्ड 56 से की अपनी दावेदारी मजबूत *गाजियाबाद से कपिल शर्मा* आज महिला मोर्चा अध्यक्ष कविनगर मंडल वर्षा हजेला ने मंडल अध्यक्ष दुषयंत पुंडीर मंडल प्रभारी उदिता त्यागी को वार्ड 56 से पार्षद के लिए अपना बायोडेटा देकर अपनी दावेदारी को मजबूत किया वार्ड 56 मे 1998 से रहते हुए समाज सेविका और महिला मोर्चा के पद पर रहते हुए वार्ड मे किये गये कार्य को देखत हुए वार्ड के निवासियो ने अपना पूरा समर्थन दिखाया
- Get link
- X
- Other Apps
हिन्दुस्तान में जैन समाज के बड़े तीर्थ पर मंड़राये संकट के बादल - तीर्थराज सम्मेद शिखर की रक्षा के लिए हिन्दुस्तान के जैन संतों ने लोगों से किया 11 दिसम्बर 2022 को दिल्ली पहुॅंचने का आहवान, तीर्थराज क्षेत्र में लगातार काटे जा रहे पेड़ो और मांस व मंदिरा के परोसे जाने पर जताई घोर चिंता - उत्तर भारत के प्रसिद्ध जैन संत ऐल्लक श्री 105 विज्ञान सागर जी महाराज ने देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल व मुख्यमंत्रियों सहित समस्त देशवासियों से की जैन तीर्थ की सुरक्षा की मांग मंड़ौला, गाजियाबाद। विवेक जैन। देशभर के जैन संत झारखण्ड़ राज्य सरकार और केन्द्रीय वन मंत्रालय द्वारा जैन समाज के प्रसिद्ध जैन तीर्थ तीर्थराज सम्मेद शिखर जी को वन्य जीव अभ्यारण्य का भाग दिखाने और इस स्थान पर पर्यावरण पर्यटन की अनुमति देने के पहले दिन से ही घोर चिंता व्यक्त कर रहे है और वर्तमान में सरकार के इस फैसले के दुष्परिणाम नजर आने लगे है। उत्तर भारत के प्रसिद्ध जैन संतों में शुमार ऐल्लक श्री 105 विज्ञान सागर जी महाराज ने कहा कि जैन समाज में सम्मेद शिखर को तीर्...
- Get link
- X
- Other Apps
मनीष पंडित ने बताई जाकिर सैफी की सच्चाई *गाजियाबाद से कपिल शर्मा* गाजियाबाद से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनीष पंडित ने बताया कांग्रेसमें पार्षद जाकिर सैफी वार्ड नंबर 95 से सैफी पार्षद रहे हैं उनका कहना है कि मैंने कांग्रेस के साथ वफादारी की है जबकि उन्होंने कांग्रेस के साथ वफादारी नहीं की गद्दारी की है मनीष पंडित ने कहा कांग्रेस पार्टी की तरफ से जब जीडी मेंबर का चुनाव लड़ रहे थे तब जाकर सैफी ने ₹400000 लेकर सपा के प्रत्याशी आसिफ को अपना वोट दिया था और तभी हम ने इसकी शिकायत हाईकमान को की थी जाकिर सैफी को तभी और पार्टी से निष्कासित किया जाना चाहिए था और हमारी हार नहीं थी पार्टी की हार थी जब डॉली शर्मा एमपी का चुनाव लड़ रही थी तब जाकर सैफी ने पैसे लेकर सपा के प्रत्याशी को वोट दिया था और पार्टी को छोड़ दिया था तब भी जाकिर सैफी को पार्टी से निकाल देना चाहिए था अपने आपको पार्टी के प्रति ईमानदार बताने वाले जाकिर सैफी ने कभी इमानदारी से पार्टी का साथ नहीं दिया मेरा कहना तो यह है कि पार्टी से गद्दारी करने वाला पार्टी से बाहर किया जाए
- Get link
- X
- Other Apps
गाजियाबाद भाजपा से सभी बहने महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य पुत्र की हल्दी में जाते हुए कुछ खास पल *गाजियाबाद से कपिल शर्मा* आज भाजपा से सभी बहने महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद गीता शाक्य के पुत्र की हल्दी में जाते हुए कुछ खास पल इस तरह से सभी भाजपा से बहनों ने इन 5 बहनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई दी ऐसे ही संगठन को आगे बढ़ाएं ऐसे ही भविष्य में आगे तरक्की करती रहें इन 5 बहनों की खासियत यह है कि सभी बहने मिलजुल कर कार्य करती हैं और सभी के साथ अपना प्यार और स्नेह बहुत ही अच्छी तरीके से निभाते हैं
- Get link
- X
- Other Apps
ढ़िकौली निवासी कैप्टन राज सिंह ढाका की तेहरवीं में उमड़ा जन-सैलाब - बागपत जनपद की आन-बान-शान माने जाने वाले ढिकौली निवासी कैप्टन राज सिंह ढाका को हजारों लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि - 1965 और 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध में निभायी महत्वपूर्ण भूमिका, घायल होने के बाबजूद पाकिस्तान के सैंकडों सैनिकों को उतारा मौत के घाट बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद बागपत की आन-बान-शान माने जाने वाले ढ़िकौली निवासी कैप्टन राज सिंह ढ़ाका का 96 वर्ष की आयु में 19 नवम्बर 2022 को स्वर्गवास हो गया था। आज उनके पैतृक गांव ढ़िकौली में तेहरवीं संस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर भारत के विभिन्न जनपदों से आयी अनेकों जानी-मानी हस्तियों ने कैप्टन राजसिंह ढाका के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजली दी, उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढ़स बंधाया। तेहरवीं संस्कार में कैप्टन राज सिंह ढ़ाका के पुत्र व राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता ओमबीर ढाका को पगड़ी पहनाकर पगड़ी की रस्म को पूर्ण किया गया। इस अवसर पर लोगों ने कैप्टन राजसिंह ढाका की वीरता के अने...
- Get link
- X
- Other Apps
सुल्तानपुर में SO समेत तीन पर गिरी गाज:SP ने किया सस्पेंड, 3 दिनों तक बेवजह युवक को थाने पर था बैठाया उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जनपद में तीन दिन तक बेवजह युवक को थाने में बैठाने के मामले में एसपी सोमेन वर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष चंद्रभान वर्मा सब इंस्पेक्टर आनंद गौतम और एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। सीओ लंभुआ डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कार्रवाई की पुष्टि की है। युवक को तीन दिन तक थाने में बैठाकर रखा जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के किरता के पूरा धूमनगंज निवासी रज्जूलाल पुत्र मेवालाल तीन दिनों से थाने में लाकर बैठाए गए थे। एक सप्ताह पहले धर्मगंज बाजार में एक चाय की दुकान में कुछ अराजक तत्वों ने आग लगा दी थी। पुलिस इसी मामले में रज्जूलाल को थाने लाकर पूछताछ कर रही थी। इस मामले से पर्दा तब हटा जब बेटे से थाने में मिलने आई मां को कल लौटा दिया गया। जब वह थाने से लौटी तो हादसे का शिकार हो गई। पीड़ित ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप वहीं, पीड़ित रज्जूलाल ने बताया कि मेरे पीछे षड्यंत्र रचा गया। न कोई मुकदमा न कोई कं...