((*राजकोट के कोविड अस्पताल में भीषण आग, पांच मरीजों की जलकर मौत*)) कोविड अस्पताल होने की वजह से अस्पताल के आईसीयू में 11 मरीज भर्ती थे. इन्हें मिलाकर अस्पताल में कुल 33 मरीज भर्ती थे. कई मरीज आग की ऊंची लपटों में घिरकर झुलस गए. अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. खास बातेंकोविड अस्पताल होने की वजह से अस्पताल के आईसीयू में 11 मरीज भर्ती थे.अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है.राजकोटः कोरोना संकट के एक बुरी खबर आई है. गुजरात के राजकोट में शुक्रवार सुबह एक निजी कॉविड अस्पताल में भीषण आग लग गई. आग लगने के कारण पांच मरीजों की जिंदा जलकर मौत हो गई. आग इतनी भयानक थी कि कई मरीज बुरी तरह झुलस गए. झुलसे मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग का कारण अभी पता नहीं चल सका है. यह दर्दनाक घटना राजकोट के मावड़ी इलाके में स्थित शिवानंद अस्पताल के आईसीयू में हुई |

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या