((((*भाकियू टिकैत के जिलाउपाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन*))))*बाराबंकी* धान क्रय केंद्रों पर किसान की खरीद ना होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन राजनैतिक स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत गुट के बाराबंकी जिला उपाध्यक्ष शांति भूषण सिंह वीरेंद्र व ब्लॉक अध्यक्ष बनिकोडर राजकरन वर्मा ने अपनी मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी के नाम का ज्ञापन तहसीलदार तपन कुमार मिश्रा को सौंपा। ज्ञापन में किसानों की धान की खरीद करने व न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत धान खरीद में बिचौलिया क्रय केंद्र प्रभारी एवं सत्यापन पर्यवेक्षण निगरानी में लगे तंत्र की उदासीनता व धन कमाऊ नीति के चलते किसानों की फसल का लागत मूल्य न मिल पाने की जांच कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई है फसल को किसान औने पौने दामों पर बेचने को मजबूर हो रहे हैं। उपरोक्त का निस्तारण ना हुआ तो 2 दिसंबर को विपरण शाखा राम सनेही घाट पर किसान ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ धान बेचने के लिए आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या