लोनी ब्लाक मे होगा किसान सम्मेलन






25 दिसंबर को स्व० अटल बिहारी वाजपेई  की जयंती पर ब्लॉक स्तरीय "किसान सम्मेलन" के विषय में योजना बैठक संपन्न हुई।

 लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि ब्लाक पर होने वाले किसान सम्मेलन में भारी संख्या में किसान पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का किसान समझदार है, किसान विधेयक पूरी तरह से किसानो के हित में है। कुछ विपक्षी दलों द्वारा किसानों को भ्रमित किया जा रहा है, जो भ्रम अब किसानों के मन से दूर होता जा रहा है। 25 दिसंबर को ब्लॉक स्तर पर होने वाले किसान सम्मेलन में हर गांव से सैकड़ों की संख्या में ट्रेक्टर ट्रालीयों द्वारा हजारों की संख्या में किसान सम्मेलन में पहुंचेंगे।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पश्चिमी क्षेत्र मानसिंह गोस्वामी,‌ बसंत त्यागी, प्रदेश मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा योगेंद्र मावी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संचालन जिला महामंत्री राजेंद्र बाल्मीकि ने किया।   बैठक में भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत चुनाव ब्लाक, वार्ड के संयोजक, सहसंयोजक व कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या

*मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के परिवार का जीना हुआ दुश्वार*

मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के का जीना हुआ दुश्वार*