साजिश रच अज्ञात बदमाशो ने प्लास्टिक फैक्ट्री में लगाई आग लाखों का सामान जलकर हुआ खाक



बुरहानपुर.. लालबाग थाना क्षेत्र के अन्र्तगत आने वाले पातोंडा रोड स्थित एक प्लास्टिक फैक्ट्री में अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल छिडक फैक्ट्री को आग के हवाले कर दिया, बदमाशो की यह पूरी करतूत फैक्ट्री के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना मंगलवार बुधवार की मध्य रात्री लगभग 2 बजे की बताई गई है। देर रात फैक्ट्री से आग की लपटे उठते देख ग्रामीण हक्का बक्का रह गए। घटना की सूचना लालबाग पुलिस और फायर ब्रिगेट को दी मौके पर फायर ब्रिगेट के पहुंचने से पहले ही लाखों का माल जलकर खाक हो गया। लालबाग पुलिस के मौके पर पहुंचने के साथ ही उसने छानबीन शुरू की तो पता चला कि अज्ञात बदमाशों की सारी करतूत फैक्ट्री के बाहर बने ऑफिस पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज देखे तो पता चला कि फैक्ट्री में यह आग अचानक लगी नही लगाई गई है। पुलिस ने इस आधार पर सीसीटीवी फूटेज में दिखने वाले अज्ञात बदमाशो के हुलीये को ध्यान में रखकर छानबीन आरंभ कर दी है। ग्राम के लोगों और फैक्ट्री मालिक से पूछताछ की जा रही है पर इन समाचारों के लिखे जाने तक पुलिस की ओर से कोई अधिकृत ब्यान सामने नही आया है पुलिस फैक्ट्री मालिक से पूछताछ कर संदिगधों पर अपनी नजर बनाऐ हुए है। लालबाग थाना क्षेत्र के पातोंडा रोड स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री की आग की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।


ब्यूरो चीफ सय्यद जावेद बुरहानपुर मध्यप्रदेश.9893684952✍🏻

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या