मसौली बाराबंकी। दहेजिया निवासी प्राइवेट शिक्षक रामनरेश यादव की होनहार पुत्री प्रियंका यादव के पीसीएस( क्षेत्रीय वन अधिकारी) परीक्षा पास करने पर शनिवार को पीसीएस के घर पहुँचे पुर्वमंत्री अरविन्द सिंह गोप ने गुलदस्ता भेंट कर बेटी का सम्मान किया 






और निरंतर आगे बढ़ते हुए जिले का नाम रोशन करते रहने की शुभकामनाएं दीं।

पूर्व मंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि आज के दौर में बेटिया हर क्षेत्र में कामयाबी का झंडा गाड़ रही है। ऐसे में समाज के लोगों को भी जागरुक होकर बेटियों का उत्साह वर्धन करना चाहिए। उन्होंने हौसला अफजाई करते हुए भविष्य में और ऊंचे मुकाम तय करने के लिए प्रेरित  किया। इस दौरान प्रियंका यादव के पिता रामनरेश यादव एवं माता रामरती को भी बेटी की सफलता के लिए बधाई दी और कहा की बेटी प्रियंका ने परिवार का ही नहीं अपितु जिले का नाम रोशन किया है। पुर्वमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा बालिकाओं को बेहतर शिक्षा की बात की अपनी सरकार में बालिकाओं को लैपटॉप देकर सम्मानित करने का काम किया। श्री गोप ने पीसीएस बेटी को आईएएस बनने का आशीर्वाद वचन दिया।

पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने पीसीएस बेटी गुलदस्ता भेंटकर आशीर्वाद वचन देते हुए बेटी से आशा व्यक्त की वह पूरी लगन व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों को निर्वाह्न करने के साथ ही मन, वचन और कर्म से राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण सहयोग भी प्रदान करे। सदस्य जिला पंचायत शकील सिद्दीकी ने पीसीएस बेटी शाल भेंटकर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

इस मौके पर शिवकुमार यादव देवा, रामनगर विधानसभा अध्यक्ष अतीक चौधरी, सपा नेता नसीम कीर्ति, हसमत अली गुड्डु, प्रधान राममूर्ति यादव, अशोक यादव, जैसीराम यादव, रोहित यादव, विकास यादव, मुईन अंसारी, अबरार आजम, प्रधान सुरेश यादव, छोटेलाल वर्मा, |

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या

*मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के परिवार का जीना हुआ दुश्वार*

मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के का जीना हुआ दुश्वार*