त्रिवेदीगंज बाराबंकी - थाना लोनीकटरा क्षेत्र के शिवनाम गांव में ग्राम प्रधान विवेक वर्मा व ग्रामीणों ने दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार की रात समापन किया




 प्रतियोगिता का फाइनल मैच अंकित वर्मा कैप्टन रहमत नगर व टिकरा टीम के बीच हुआ। इस मैच में रहमत नगर की टीम ने टिकरा टीम से 15-9 व 15-10 से जीत हासिल कर खिताब पर कब्जा किया।प्रतियोगिता के बाद मुख्य अतिथि सपा पूर्व विधायक हैदरगढ़ राम मगन रावत व विशिष्ट अतिथि सपा ब्लॉक प्रमुख त्रिवेदीगंज गोमती प्रसाद यादव ने समापन समारोह का आयोजन किया गया। अतिथियों ने विजेता, उपविजेता टीमों तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राम मगन रावत ने खिलाडिय़ों से हार-जीत से निराश नहीं होकर आगेे बढऩे की बात कही। ब्लॉक प्रमुख गोमती प्रसाद यादव ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से आपसी भाईचारा व सद्भाव बढ़ता है। युवाओं को शिक्षा के साथ खेलों में भी रुचि लेकर आगे बढऩा चाहिए। अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान विवेक वर्मा ने विजेता टीम को शुभकामनाएं दी तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों का आभार जताया। इस मौके पर मौजूद रहे नीलू वर्मा , सत्यम ,अतुल, शक्ति, डॉक्टर अभिषेक शर्मा, बाला अजीत वर्मा सूरज वर्मा , उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या