बड्डूपुर, बाराबंकी कोतवाली बड्डूपुर क्षेत्र के सुलेनीपुर मजरे खिझंना गांव में निवासी हरीलाल पुत्र नान्हू शुक्रवार को अपने जर्जर हो चुके भवन को तोड़ रहा था



साथ में उनके दोनों भाई सुरेश 35 वर्ष, गयादीन 40 वर्ष व 6 वर्षीय पुत्री गीता भी थी। नान्हू अपना कच्चा मकान गिराकर उसकी मिट्टी की सफाई कर रहा था। अचानक मकान की छत गिरने से उसमें दबकर चाचा व भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। छत गिरने से मलबे में सभी लोग दब गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे को हटाया। जहां पर सुरेश व गीता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गयादीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वहीं घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बड्डूपुर थाना प्रभारी गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी तहसीलदार प्रशासन को दे दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या