मंत्रियों के सामने लगे ठुमके





झारखंड तीन कृषि कानूनों के विरोध में देश के विभन्न इलाकों में हजारों किसान आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में किसान आंदोलन के समर्थन में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया। इस रैली में कांग्रेस के मंच पर मनोरंजन के लिए लैला डांस भी आयोजित किया गया। मंच से लड़कियों द्वारा लैला गाने के धुन पर डांस किया गया और कार्यकर्ताओं ने भी जमकर ठुमके लगाए।


अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में फिल्मी गीत 'लैला मैं लैला, ऐसी हूं लैला...' पर एक युवती डांस कर रही है।


मंच के पीछे कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली का पोस्टर टंगा है। इस रैली में झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम भी शामिल हुए थे।


वायरल हो रहे इस वीडियो को ट्वीट करते हुए झारखंड भाजपा ने लिखा है- ये है कांग्रेस की सरकार, जन समर्थन न मिलने पर भीड़ को बुलाने के लिए इस तरह का आयोजन कर आखिर दर्शाना क्या चाह रही है यह पार्टी?

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या