जैदपुर एसडीएम के आदेश के बावजूद अवैध कब्जा जारी 




जैदपुर मोहल्ला लोधपुरवा अन्दर सीमा जैदपुर में भूमि संख्या 834 ताजदार फातिमा आदि के नाम पर अभिलेखो में दर्ज है जिस पर मोहल्ले के रामगोपाल आ hiदि द्वारा अपनी जमीन बता कर निर्माण कार्य करा कर कब्जा किया जा रहा है । उपरोक्त भूमि को खाताधारकों द्वारा सत्तनलाल निवासी लोधपुरवा को देखभाल हेतु दिया गया था जिसपर पेड़ और बंसवाड़ी आदि लगे हुए थे दिनांक 28 फरवरी को बलपूर्वक दूसरे पक्ष द्वारा कुछ पेड़ काट दिये गये और नींव भरवा दी गयी । जबकि उपरोक्त भूमि पर दिनांक 22 फरवरी को उपजिलाधिकारी नवाबगंज द्वारा राजस्व विभाग को जांच करने एवं थाना जैदपुर को अवैध कब्ज़ा न होने देने के लिए निर्देश जारी किया जा चुका है । एक तरफ मुख्यमंत्री और शासन द्वारा भूमाफियाओं से सख्ती से निपटने के निर्देश जारी किये जाते हैं वहीं पुलिस और प्रशासन ऐसे मामलों में मूकदर्शक बना हुआ नजर आता है । पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक , जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है ।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या