फर्जी मुकदमा दर्ज करने का टड़ियावां पुलिस पर आरोप


*वर्तमान थाना प्रभारी टड़ियावां पर कछौना थाने में भी लग चुका है फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप*


*टड़ियावां/हरदोई*

थाना क्षेत्र के गाँव हर्रई में बीते 16 अप्रैल के दिन दो पक्षों में लाठी डंडा चले थे।जिसमें कुछ निर्दोष लोगों पर भी पुलिस की कार्यवाही का मामला सामने आया है। आपको बताते चलें कि गाँव हर्रई निवासी सबीना पत्नी उस्मान,हसीना पत्नी मोमीन व नूरी पत्नी अफ़रोही ने पुलिस अधीक्षक व मुख्यमंत्री को सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई में की शिकायत में बताया है,कि प्रार्थिनी घरेलू महिला हैं,16 अप्रैल के दिन शाम 5 बजे करीब हरदोई से गोपामऊ प्राइवेट बस से जा रही थी। जिसमे कन्डेक्टर व यात्रियों के बीच झगड़ा हुआ पीड़ित महिलाओं के पति बाजार में सब्जी लेने गये थे। इसी बीच टड़ियावां पुलिस ने आकर लड़ाई झगड़ा में शामिल लोगों को छोड़कर उक्त महिलाओं के पति को पकड़ लिया और थाने में बंद कर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया है।जबकि प्रार्थिनीगण के पतियों का उक्त घटना से कोई लेनदेन नही है। महज गाँव की पार्टी बन्दी के कारण पुलिस द्वारा जबरन बन्द कर दिया गया हैं, तथा गाँव के अन्य लोगों पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या