शादी कर वापस पहुंची बरात, सुबह ससुराल में हो गई दुल्हन की मौत




उत्तराखंड के चंपावत में कोरोना काल में एक हृदयविदारक घटना हुई है। रविवार को टनकपुर की एक कन्या का विवाह हुआ और पाटी ससुराल पहुंचने के बाद सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

दो मई को पाटी के पास के तोली गांव निवासी प्रदीप जोशी की बरात टनकपुर गई थी। एक दिनी बरात रविवार रात को पाटी वापस आ गई। सब लोग खुश थे। जश्न का माहौल था, लेकिन सोमवार सुबह वधू चांदनी अचेत थी।

घटना की सूचना मिलने पर पाटी के तहसीलदार का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं चंपावत की तहसीलदार ज्योति धपवाल ने मौका मुआयना किया। मायके से परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई है। मामले में कोरोना संक्रमण के पहलू की भी जांच करने की बात कही गई है

घटना की जानकारी मिलने पर चंपावत की तहसीलदार ज्योति ने सोमवार दोपहर मौका मुआयना कर नवविवाहिता के पति और अन्य संबंधियों से पूछताछ की। तहसीलदार ने कहा कि नवविवाहिता के मायके वालों को भी घटना की सूचना दी गई। उनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मौत की वजह स्पष्ट नहीं है, लेकिन मायके वालों को ससुरालियों पर किसी तरह का शक नहीं है।
पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा खटीमा में एक महिला और उसकी दो बेटियों के रविवार को देवहा नदी में मिले शव के मामले में आरोपी के भाई की तहरीर पर महिला के पति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज हो गया है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।

सत्रहमील चौकी के अंतर्गत हल्दी घेरा स्थायी चेकपोस्ट के पास देवहा नदी फीडर संख्या-30 के नीचे महिला और उसकी दो बच्चियों के शव मिले थे। शवों की शिनाख्त इस्लाम नगर वार्ड तीन निवासी सिम्मी और बेटियों फलक और अजना के रूप में हुई है।
परिजन चांदनी को पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी आभाष सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से खुशियां मातम में बदल गईं।

वार्ड चार में रहने वाले सिम्मी के भाई मो. अशफाक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी बहन और भांजी फलक तथा अजना को एक मई को जीजा ने मारपीट कर घर से भगा दिया था। शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर उसकी बहन ने भांजियों समेत देवहा नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। सोमवार को एसआई बबीता ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर सिम्मी के पति मो. इरफान पर आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज कर लिया है। सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच सत्रहमील चौकी प्रभारी जगत सिंह शाही को सौंपी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के का जीना हुआ दुश्वार*