रटौल व पूरनपुर नवादा में बुखार से दो महिला समेत चार की मौत। ग्रामीणों में दहशत
*संवाद न्यूज़।*
चांदीनगर। रटौल में रविवार दोपहर जानलेवा बुखार के चलते दो महिलाओ की मौत हो गयी। तो वही पूरनपुर नवादा गांव में भी बुखार से दो लोगो की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से कैम्प लगवाने की मांग की है।
रटौल गांव में जानलेवा बुखार से रविवार दोपहर गांव निवासी एक गर्ववती महिला पिंकी(32) पत्नी मोनू सैनी की बुखार से मौत हो गई। वह पीछे पांच दिनों से बुखार से पीड़ित थी जिसका इलाज खेकड़ा निजी चकित्सक के यहां चल रहा था। वही रटौल निवासी हमीदा (60)पत्नी इरफान पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी जिसकी रविवार सुबह मोत हो गयी। उधर शनिवार देर रात पूरनपुर नवादा गांव में लगभग पंद्रह दिन से बुखार से पीड़ित लीले (50)उर्फ फ़कीरू व चरण(60) पुत्र रूपचंद की बुखार से मौत हो गयी। दोनो का इलाज निजी चकित्सक के यहाँ चल रहा था। परिजनों ने मोत का कारण ऑक्सीजन की कमी होना बताया है। गांवो में लगातार मौतों को लेकर ग्रामीण भयभीत है उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जल्द स्वास्थ्य केम्प लगवाने की मांग की है।
पत्रकार शहजाद चौधरी
Comments
Post a Comment