केंद्र सरकार ने किया मुफ्त राशन देने का ऐलान, अगर आपको डीलर करे इंकार तो इन नंबरों पर करें तुरंत शिकायत




नेशनल फूड सिक्योरिटी पोर्टल पर हर राज्यों के लिए टोल फ्री नंबर मौजूद होते हैं.


देश में गहराए कोरोना संकट को देखते हुए केंद्र सरकार ने गरीबों को मई और जून दो महीनों में मुफ्त राशन उपलब्ध कराने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों को 5 किलो खाद्यान्न मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा. माना जा रहा है कि सरकार के इस फैसले से देश के 80 करोड़ लोगों को लाभ मिलेगा. केंद्र सरकार ने पिछले साल भी देश के गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया था. अगर आपके राशन कार्ड है और राशन डीलर आपके कोटे का आनाज देने से मना कर रहे हैं तो आप आप टोल-फ्री नंबर पर शिकायत कर सकते हैं 

इस पर कॉल कर आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. साथ ही अगर आप चाहें तो NFSA की वेबसाइट https://nfsa.gov.in पर जाकर मेल लिखकर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. मालूम हो कि हर राज्य में राशन कार्ड बनवाने के तरीके अलग-अलग होते हैं.


कहां मिलेगा मुफ्त राशन

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मई और जून में मुफ्त दिया जाने वाला अनाज उसी राशन की दुकान पर मिलेगा, जहां से राशन कार्ड पर मिलता है. पिछले साल कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान इस योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी.

किसे और कितना मिलेगा अनाज

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत राशनकार्ड धारकों को लाभ मिलेगा. अगर मान लीजिए कि आपके राशन कार्ड में चार लोगों के नाम दर्ज हैं. तो एक व्यक्ति को पांच किलो के हिसाब से कुल 20 किलो अनाज आपको मिलेगा. यह अनाज हर महीने मिलने वाले राशन से अलग होगा. यानी अगर आपको हर महीने राशन कार्ड पर पांच किलो अनाज मिलता है तो आपको मई और जून महीने में पांच किलो अतिरिक्त अनाज मिलेगा.

टोल फ्री नंबर पर कॉल कर दर्ज करें शिकायत

सरकार ने राशन वितरण प्राणाली से गड़बड़ियों को दूर करने और सभी तक राशन पहुंचाने के लिए शिकायत दर्ज करने की व्यवस्था शुरू की है. यदि कोई राशन कार्ड धारक अपना भोजन कोटा प्राप्त नहीं कर रहा है तो वह इस टोल फ्री नंबर पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है.


राज्यवार शिकायत हेल्पलाइन नंबर

बिहार- 1800-3456-194
छ्त्तीसगढ़- 1800-233-3663
गोवा- 1800-233-0022
गुजरात- 1800-233-5500
हरियाणा – 1800-180-2087
हिमाचल प्रदेश – 1800-180-8026
झारखंड – 1800-345-6598, 1800-212-5512
कर्नाटक- 1800-425-9339
केरल- 1800-425-1550
मध्यप्रदेश- 181
महाराष्ट्र- 1800-22-4950
मणिपुर- 1800-345-3821
मेघालय- 1800-345-3670
मिजोरम- 1860-222-222-789, 1800-345-3891
नागालैंड- 1800-345-3704, 1800-345-3705
ओड़िशा – 1800-345-6724 / 6760
पंजाब – 1800-3006-1313
राजस्थान – 1800-180-6127
सिक्किम – 1800-345-3236
तमिलनाडू – 1800-425-5901
तेलंगाना – 1800-4250-0333
त्रिपुरा- 1800-345-3665
उत्तरप्रदेश- 1800-180-0150
उत्तराखंड – 1800-180-2000, 1800-18

Comments

Popular posts from this blog

मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के का जीना हुआ दुश्वार*