लोनी कोतवाली पुलिस ने पकड़ा बच्चा चोरो का गिरोह



गाजियाबाद।। लोनी थाना कोतवाली की डाबर तालाब कालोनी से 10 दिन पूर्व गायब हुए नवजात बच्चे को पुलिस ने लखनऊ से सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चे को लखनऊ में साढ़े पांच लाख रुपये में बेचा था। पुलिस ने गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के तीन और सदस्यों के नाम प्रकाश में आए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने बरामद बच्चे को दंपती के सुपुर्द कर दिया है।


12 मई 2021 को डाबर तालाब कालोनी में रहने वाले बच्चे के चोरी होने का मामला प्रकाश में आया था। दंपती ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में दंपती द्वारा बच्चा बेचने का मामला सामने आया था। जिस पर पुलिस ने दंपती, उनके रिश्तेदारों से पूछताछ की थी। 


क्षेत्राधिकारी लोनी अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि जांच में कुछ अन्य नाम प्रकाश में आए। जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में बच्चे को लखनऊ निवासी एक दंपति को साढे़ पांच लाख रुपये में बेचे जाना पता चला। बच्चे की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लखनऊ रवाना की गई थी। देर रात पुलिस बच्चे को लेकर लोनी पहुंची। पुलिस ने बताया कि बच्चा चोर गिरोह के 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। तीन सदस्य फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।


पुलिस अधीक्षक देहात डॉ ईरज रजा ने बताया कि 12 मई 2021 को फरियाद निवासी डाबर तालाब ने बताया कि 12 मई दोपहर 12:00 बजे उनके घर पर एक व्यक्ति और महिला किराए पर कमरा देखने के लिए आए। जिन्होंने शरबत में कुछ मिलाकर उसकी पत्नी फातमा को बेहोश कर उसके 15 दिन के रमजानी नाम के बच्चे को चुरा कर ले गए। जांच में कुछ अन्य नाम प्रकाश में आए। जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में बच्चे को लखनऊ निवासी एक दंपति को साढे़ पांच लाख रुपये में बेचे जाना पता चला।


उन्होंने बताया कि लखनऊ के थाना आलमबाग के मधुबन नगर निवासी आलोक अग्निहोत्री, विजय निवासी वाहिद, उस्मान कालोनी डासना निवासी तरमीम, मोनी उर्फ मोनिका व रूबिना, वजीराबाद दिल्ली निवासी प्रीति, विकासपुरी दिल्ली निवासी सरोज, द्वारका दिल्ली निवासी ज्योति, बुद्ध विहार दिल्ली निवासी सरोज, तिलक नगर दिल्ली निवासी असमीत कौर उसके पति गुरमीत को गिरफ्तार किया गया है। वहीं तीन आरोपी प्रतिभा इंदु और शिवा फरार हैं। आलोक की बहन को कोई बच्चा नहीं था। उसने गुरमीत और असमीत कौर से साढ़े पांच लाख रुपये में यह बच्चा खरीदा था। उन दोनों ने बच्चे को चोरी कराया था। उन दोनों का नंबर हैडी हंट नामक वेबसाइट पर है। जिन्हें बच्चे की आवश्यकता होती है, उन्हें कॉल करता है। अब तक यह लोग कितने बच्चे बेच चुके हैं, उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या

*मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के परिवार का जीना हुआ दुश्वार*

मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के का जीना हुआ दुश्वार*