बेवजह घूम रहे वाहन चालको के पुलिस ने किए टायर पंचर, अन्य वाहन चालको में मचा हड़कंप। कोतवाली पुलिस ने लोगो को लगाई फटकार





बुरहानपुर के मंडी बाज़ार, पाला बाजार, इकबाल चौक व लोहार मंडी चौराहा पर बेवजह घूम रहे लोगों को थाना कोतवाली पुलिस ने जमकर फटकार लगाते हुए चालानी कारवाई की। इसके साथ ही वाहन चालको के वाहनों के  टायर भी पंचर किए जिससे अन्य वाहन चालक में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी गिरवारसिंह जालोदिया की मौजूदगी में कारवाई की गई। कई वाहन चालको के वाहनों की हवा निकाल कर उन्हे पैदल ही चलकर थाना कोतवाली लाया गया और उन पर कोरोना के उल्लंघन की धाराओ मे मुकदमा कायम किया गया। वही पाला बाज़ार क्षेत्र में स्थित फेमस डेयरी पर भीड जमा होने पर पुलिस ने कार्यवाई की इस दौरान ड़ेयरी संचालक और पुलिस में बहस भी हुई। थाना प्रभारी ने कहा कि जब तक पूरी तरह से जनता कर्फ्यू खुलता नही कार्रवाई सतत जारी रहेगी!

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या