एक मोटरसाइकिल सवार की दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, पहले भी हो चुकी मृतक के भाई की हत्या 




 लोनी के चिरोड़ी रोड पर स्थित जनता इंटर कॉलेज के पास एक मोटरसाइकिल सवार की दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी



लोनी के चिरोड़ी रोड पर जनता इंटर कॉलेज के पास सिरौली से चिरोड़ी जाते समय 11:10 बजे के आसपास दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने कई गोली मारकर सुरेंदर 52 वर्ष पुत्र किशनलाल निवासी गांव सिरौली की हत्या कर दी। गत दिसंबर माह में सुरेंद्र के छोटे भाई जैनेंद्र उर्फ जैनी की हत्या हो चुकी है जैनेंद्र की हत्या का मुख्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है पुरानी रंजिश को लेकर ही हत्या की संभावना जताई जा रही है।


3 बदमाशों ने जैनेंद्र उर्फ जैनी को उसके घर के दरवाजे पर ही गोलियों से भून डाला था।


22 दिसंबर 2020 की देर शाम बाइक पर सवार तीन युवक जैनी के घर पहुंचे। उन्‍होंने जैनी को आवाज देकर गेट पर बुलाया और कुछ देर तक बातचीत की। इसी बीच युवकों ने अचानक से गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। हमलावरों ने करीब छह राउंड गोलियां चलाईं। गोली लगते ही जैनी लहूलुहान हालत में गेट पर ही गिर गया और हमलावर मौके से फरार हो गए। आनन-फानन जैनी को नरेंद्र मोहन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही जैनी ने दम तोड़ दिया।


प्रॉपर्टी विवाद को लेकर जैनेंद्र की हत्या


लोनी थाना पुलिस ने हत्या में लिप्त आरोपी सागर भारती, उमेश फौजी और अमित कसाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है। पुलिस द्वारा हुई पूछताछ में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुई हत्या को कबूला था। पूछताछ में बताया था कि जैनी बंसल के भतीजे पवन ने और उसके अन्य साथियों ने मनोज और उमेश निवासी नगला दादरी के घर बैठकर षड्यंत्र बनाया था।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या