पूरनपुर नवादा के प्रणव उर्फ प्रवीण योगी बने देव सेना के यूपी धर्मप्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष 


चांदीनगर। पूरनपुर नवादा गांव के आश्रम पर रविवार देव सेना संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रविन्द्र वर्मा ने की। इसी दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण सैनी द्वारा पूरनपुर नवादा आश्रम के महामंडलेश्वर अचार्य प्रणव उर्फ प्रवीण योगी को प्रदेश अध्यक्ष धर्मप्रकोष्ठ (उत्तर प्रदेश) मनोनीत किया गया। प्रवीण योगी ने बोलते हुए कहा कि धर्म की रक्षा के लिए वह सदैव देव सेना से जुड़े रहेंगे ओर संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि जब हम मजबूत होंगे तब राष्ट्रीय मजबूत होगा।उन्होंने कहा कि सभी एक जुट होकर गोहत्या करने वालो का ध्यान रखे उसके खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही कराए। डगरपुर निवासी रविन्द्र वर्मा को जिला अध्यक्ष बागपत नियुक्त किया गया है। बैठक में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जगदीश चंद शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सचिव भूपेंद्र सिंह,  टीटू भगत जी , प्रदेश अध्यक्ष संजय चौहान , युवा प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र कासना  मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण सैनी ने कहा कि देव सेना का उदेश्य सभी को एक जुट करना है। आज सभी को संगठित रहने की जरूरत है। मोके पर पंडित निक्की भैया, मोहित शर्मा , शिवम शर्मा, पंकज बैसला, दीपक , श्याम पंडित, गौरव पंडित आदि मौजूद रहे।



Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या