10 साल पहले की थी पत्नी की हत्या, गाजियाबाद पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार






गाजियाबाद पुलिस ने एक ऐसे पति को गिरफ्तार किया है जिसमें करीब 10 साल पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। गाजियाबाद के पॉश इलाके थाना इंदिरापुरम के वसुंधरा में गोली मारकर हत्या करके युवक उड़ीसा जाकर रहने लगा था ।


गाजियाबाद की पुलिस गिरफ्त में खड़ा यह शख्स है मनोरंजन  तिवारी। मनोरंजन तिवारी ने अपनी पत्नी गीता यादव की साल 2012 के सितंबर महीने की 29 तारीख को गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद यहां से फरार हो गया था। मनोरंजन अपने पैतृक गांव जो उड़ीसा में पड़ता है वहां जाकर रहने लगा था। करीब 10 साल बाद मनोरंजन तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


 बाईट ज्ञानेंद्र सिंह एसपी सिटी 2 गाजियाबाद


 मनोरंजन तिवारी गाजियाबाद में कलर लैब चलाता था और वहीं गीता यादव नाम की महिला से उसकी मुलाकात हुई थी। दोनों को एक दूसरे का साथ अच्छा लगने लगा था और फिर दोनों ने 2007 में प्रेम विवाह  कर लिया। लेकिन इसी दौरान दोनों में खटपट होने लगीं और फिर साल 2010 में दोनों अलग हो गए। मनोरंजन तिवारी को ये ठीक नही।लगा और उसने 29 सिप्टेम्बर को सुबह 9.30बजे गोली मारकर गीता की हत्या कर दी।


 बाईट ज्ञानेंद्र सिंह एसपी सिटी सेकंड गाजियाबाद


 आखिरकार पुलिस को 10 साल लगे लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार  कर ही लिया। इसीलिए कहा जाता है की अपराधी कितना भी शातिर हो और वह कितने भी चालाकी से क्राइम करें लेकिन कानून के लंबे हाथों से वह कभी बच नहीं पाता है।

हालांकि इस दौरान आरोपी ने कई बार अपने देश बदले और जगह बदले पुलिस के मुताबिक अब वो तांत्रिक क्रिया का भी काम करने लगा था

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या

*मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के परिवार का जीना हुआ दुश्वार*

मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के का जीना हुआ दुश्वार*