युवक की पिटाई का वीडियो वायरल ,मुकदमा दर्ज





गाजियाबाद में एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक को बेरहमी से पीटा जा रहा है। कुछ लोग युवक को सड़क पर गिरा के लाठी-डंडे लात घूंसों से पीट रहे हैं।

 पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


 गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर इलाके के रहने वाले राहुल नामक इस युवक की हालत देखिए। शरीर का कोई ऐसा हिस्सा नहीं है जहां चोट के निशान नहीं है। इसके शरीर पर  इसकी छोटे गवाही दे रही है किसके साथ क्या हुआ है। अब यह वीडियो देखिए किस तरीके से राहुल को सड़क पर गिरा कर पीटा जा रहा है। मामला 20 जुलाई का है जब राहुल को कुछ लोगों ने सड़क पर गिरा के बेरहमी से पीटा राहुल को लात घुसा और डंडों से पीटा गया। पुलिस ने अब इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक इनका विवाद पुराना है और अक्सर इनके बीच ऐसी मारपीट होती रहती है।


Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या