पूर्व प्रधान को गोलियों से किया छन्नी ,हत्या






 मुजफ्फरनगर में जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव अहरोड़ा के पूर्व प्रधान मांगेराम(50) की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पेट्रोल डालकर शव को जलाने का प्रयास भी किया। हत्या की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पूर्व प्रधान मांगेराम सुबह प्रात करीब 7:00 बजे बाइक लेकर अपने खेतों पर गया था। वहीं पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने तीन गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शरीर पर पेट्रोल जला कर शव को जलाने का प्रयास किया।
गोली की आवाज सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रहे किसानों ने मौके पर जाकर शव में लगी आग को बुझाया।

इसके बाद परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतक पूर्व प्रधान 25 साल पहले हुए बिल्लू हत्याकांड में जेल गया था।

पुलिस सभी पहलुओं को जांच में शामिल कर पड़ताल में लगी । एक महिला को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। गत योजना में मांगेराम प्रधान था। सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस जांच में जुटी है |



Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या