लोनी में जारी है मुफ्त वैक्सीन, सबको वैक्सीन अभियान, भाजपा नेता ललित शर्मा ने किया संगम विहार में वैक्सीन कैंप का शुभारंभ, लोगो से कहा बिना डर के लगवाएं सुरक्षा का टीका







भाजपा नेता पण्डित ललित शर्मा ने संगम विहार गौड़ कान्वेंट पब्लिक स्कूल में वैक्सीन कैंप का उद्घाटन किया और अन्य स्थानों पर कोविड वैक्सीन कैंप का निरीक्षण कर लोगों की हौसलाअफजाई की। इस दौरान भाजपा नेता पण्डित ललित शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, क्षेत्र के माननीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर जी और भाजपा संगठन का धन्यवाद और आभार जता रही है क्योंकि सभी को मुफ्त वैक्सीन की व्यवस्था उनके घर के नजदीक करवाई जा रही है। लोनी में वैक्सिनेशन का कार्य युध्द गति से चल रहा है ।सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन अभियान के तहत बिना डर और शंका के आप सभी टीका लगवाएं और कॉरोना के खिलाफ निर्णायक  लड़ाई में भागीदार बनें।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या