कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी की रिहाई के लिए किया प्रदर्शन


 

लखीमपुर  में किसानों को वाहन से रौंदने के बाद  मृत लोगों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के बाद प्रदेश भर में कांग्रे‍सी प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में खेकड़ा तहसील में भी कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर प्रियंका गांधी की रिहाई की मांग की है। इस दौरान भाजपा पर किसानों की आवाज को दबाने का आरोप कांग्रेसियों ने लगाया 



प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सचिव गाजियाबाद प्रभारी हसमत चौधरी के नेतृत्व में खेकड़ा तहसील में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रियंका गांधी को रिहा करने की मांग की। चेतावनी दी की अगर शीघ्र ही रिहाई नहीं हुई तो कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे।

कांग्रेस कमेटी के खेकड़ा ब्लाक अध्यक्ष सुनील त्यागी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों के स्वजन से मिलने जा रही  कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी को गलत तरीके  से सीतापुर में गिरफ्तार किया जाना निंदनीय है। भाजपा सरकार में अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और किसानों की आवाज उठाने वाली नेता प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया जा रहा है। देश के किसानों के आवाज को भाजपा दबाना चाहती है। इस मौके पर उस्मान, नासिर, शमशाद, दीपक शर्मा, संजू शर्मा, नकीम, मुजफ्फर आदि मौजूद रहे |

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या

*मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के परिवार का जीना हुआ दुश्वार*

मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के का जीना हुआ दुश्वार*