गढ़ी कलंजरी में दंत चकित्सक शिविर का आयोजन


चाँदीनगर। गढ़ी कलंजरी गाँव मे सोमवार को आई टी एस डेंटल कॉलेज द्वारा नि:शुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।  शिविर का आयोजन समाज सेवी धीरेंद्र व देवराज कसाना के द्वारा किया गया।शिविर में 198 लोगों का दांतों की जांच की। साथ ही ब्रश करने का तरीका बताया। चिकित्सक ने लोगों को दांतों की सुरक्षा व देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। साथ ही किसी प्रकार के तंबाकू का सेवन नहीं करने की बात कही।

लोगों को छह माह के अंतराल में डेंटिस्ट से दांत का चेकअप कराने को कहा। सुबह-शाम दो बार ब्रश करने की बात कही। केम्प में देवराज कसाना, नवल किशोर, रामफल प्रधान ,राजपाल, राजेंद्र मैनपाल कसाना व रामपाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या