कार की टाक्कर में घायल महिला की मौत



चांदीनगर। नगर पंचायत रटौल के लहचौड़ा मार्ग पर दस दिन पूर्व पशुओ के लिए चारा लेने जा रही एक महिला को एक कार ने टाक्कर मार दी थी जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। रविवार सुबह इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया 


रटौल निवासी बाबू की पत्नी साजो(50) दस दिन पूर्व पशुओ के लिए चारा लेने जा रही थी उसी दौरान जैसे ही वह रटौल-लहचौड़ा मार्ग पर पहुँची तो अचानक पीछे से एक कार ने उसे टाक्कर मार दी जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर परिजन घायल महिला को बागपत अस्पताल ले गए जहां हालात गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे मेरठ के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। रविवार सुबह हालात बिगड़ने पर महिला की मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने दोपहर के समय ग़मगीन माहौल में शव को सुपर्दे खाक कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या

*मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के परिवार का जीना हुआ दुश्वार*

मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के का जीना हुआ दुश्वार*