योगी सरकार में गौशाला का बुरा हाल भूख से तड़प तड़प कर मरी 3 गाय चौथी की हालत गंभीर




अलीगढ़। जनपद की इगलास तहसील के अंतर्गत ताहरपुर गौशाला में चार गौऊ माता में से तीन गऊ माता की मौत हो चुकी है। गौशाला के कर्मचारी सुंदर सिंह ने मीडिया को अवगत कराया है



 की तीन दिन से चार गाय माता बीमार थी जिनका  डॉक्टर  द्वारा इलाज करवाया गया था लेकिन चार में से तीन गायों की मौत हो चुकी है, जिसमे एक गाय अभी गंभीर हालत में है। योगी सरकार में गौ माता का बुरा हाल है जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी हरा चारे की कोई व्यवस्था नहीं है ना ही भूस की व्यवस्था है गौ माता को खाने के लिए केवल लाह की तुरी ही खिलाई जा रही है देखना होगा की जिला प्रशासन द्वारा गौ शाला के संचालित के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी या राम भरोसे ही रहेगा सब कुछ।

एसडीएम अनिल कुमार के पास जब भास्कर संवाददाता ने फोन किया तो  कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, कहा हमारे बी0डी0ओ0 से बात करें बी0डी0ओ0 संजय के पास फोन करा तो फोन नहीं उठा।

गौशालाओं की गायों से बेहतर तो आवारा गाय हैं जो रोड पर कूड़े कचरे से अपना चारा ढूंढ कर पेट भर लेती है गौशाला में गायों का हाल बद से बदतर है


नगमा राव

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या