गोना में हवन के बाद अस्थाई प्राइवेट गोशाला का किया शुभारंभ



चांदीनगर। क्षेत्र के गोना गाँव मे मंगलवार एक प्राइवेट अस्थायी गोशाला का शुभारंभ किया गया। जिसमे कमेटी के पदाधिकारी व गणमान्य ने हवन पूजन के बाद गोशाला का फीता काटकर शुभारंभ कर प्रशाद वितरित किया।


मंगलवार गोना गाँव की कमेटी श्री नंदलाल गौ एवं मानव सेवा सिमिति के तत्वधान में हवन पूजन के बाद अस्थायी प्राइवेट गोशाला का शुभारंभ कर प्रशाद वितरण किया। कमेटी के अध्यक्ष रोहित यादव ने बताया कि यह दो बीघा गोशाला की जमीन उनकी निजी है उन्होंने सात सदस्यों की एक कमेटी गठित कर गोसेवा साथ किसानो की समस्या दूर करने के लिए यह गोशाला तैयार की है। जिससे आवारा बेसहारा गोवंशों की देख भाल हो सके। बताया कि करीब एक वर्षों से वह गोवंशों से किसानों को हो रहे नुकसान को देख रहे थे  जिसके बाद उन्होंने सरकार को सहयोग करने के लिए गोशाला बनाने का मन बना लिया था। अब उनकी गोशाला में करीब 17 गोवंश है। गोशाला खुलने से ग्रामीणों व किसानो में खुशी की लहर है ओर क्षेत्र के लोगो ने युवक के इस कार्य की खूब प्रशंसा की है। मौके पर रोहित,अंकित, पंकज, संदीप, आशु, अजय , आदेश शर्मा राहुल आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या