ईंट भठ्ठे पर ट्रेक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत



चांदीनगर। गौना -सहवानपुर के जंगल मे स्थित एक ईट भठ्ठे पर ट्रेक्टर की चपेट मे आने से एक बच्ची की मौत। जिसके बाद परिजनो ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने बच्ची को बागपत पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया।


क्षेत्र के गौना- सहवानपुर के जंगल मे स्थित एक ईट भठ्ठे पर बडौत के गुराना  निवासी असलम परिवार साथ सहवानपुर ईंट भठ्ठे पर मजदूरी करता है।  रविवार दोपहर को असलम की 8 वर्षीय पुत्री मंतशा भठ्ठे के पास एक किराना की दुकान पर कुछ समान लेने गई थी । दूसरी तरफ से ललियाना निवासी आजाद उर्फ भंडारी ट्रेक्टर से भठ्ठे पर जा रहा था उसी दौरान ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर मोड रहा था तो तभी बच्ची मंतशा ट्रेक्टर की चपेट मे आ गई वह ट्रेक्टर के टायर के नीचे आ गयी जिसमे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही भठ्ठे पर सभी मजदूर उस ओर दौड़ पड़े ट्रेक्टर चालक को घेर लिया।  ट्रेक्टर चालक ने ईट भटटे पर बने कमरे मे घुस किसी तरहा अपनी जान बचाई।  ट्रेक्टर चालक ने घटना की जानकारी अपने परिजनो को दी। परिजनों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। जिसके बाद ट्रेक्टर चालक व म्रतक बच्ची के परिजनों के बीच जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुँची पुलिस ने चालक को तलाश किया तब तक चालक मौके से फरार हो गया।  पुलिस ने ट्रेक्टर को कब्जे में लेकर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 



Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या