ईश्वर मावी ने दी भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई



चौधरी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी भाजपा: अंशु सूरज मावी


भाजपा नेता ईश्वर मावी ने अपने दर्जनों समर्थको के साथ दिल्ली पहुंच कर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय चौधरी भूपेंद्र सिंह से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

भाजपा नेता ईश्वर मावी ने बताया कि चौधरी भूपेंद्र सिंह जी के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का माहौल है भाजपा का आम कार्यकर्ता भी अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहा है।

जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह  के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

भाजपा नेता ईश्वर मावी के साथ जिला पंचायत सदस्य अंशु सूरज मावी, जितेंद्र भाटी, गौरव धामा, नितिन शर्मा, आकाश मुखिया, रवि कुमार व धर्मेंद्र सभासद सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या