गाजियाबाद शिव दुर्गा समिति ने बड़ी धूमधाम से मनाई गोवर्धन की पूजा





*गाजियाबाद से कपिल शर्मा*





गाजियाबाद पटेल नगर  डबल स्टोरी स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर के प्रांगण में गोवर्धन पूजा का उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।


 गोवर्धन पूजा के उपलक्ष में  सैकड़ों भक्तों ने भजन कीर्तन करते हुए गिरिराज महाराज के महिमा का गुण गान किया और अनेको व्यंजन से गिरिराज जी को भोग लगाया गया।

मन्दिर समिती के प्रधान ने बताया कि गोवर्धन पूजा का पावन पर्व प्रत्येक वर्ष बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाता है और संकीर्तन के उपरान्त भंडारे का अयोजन भी किया जाता है


 समिति ने गोर्वधन पूजा के उपलक्ष में मन्दिर में आए सैकड़ों भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किए।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या