शराब के नशे में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने रेता अपना गला




गाजियाबाद 

साहिबाबाद। लिंक रोड थाना क्षेत्र के महाराजपुर में बुधवार रात करीब 12:45 बजे शराब के नशे में पत्नी से झगड़े में पति गजेंद्र ने चाकू से अपना गला रेत लिया। लहूलुहान अवस्था में पत्नी और पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।

मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला गजेंद्र (36) यहां महाराजपुर गांव में पाल भवन के पास किराए पर पत्नी मुन्नी के साथ रहता है। घर में बेटा-बेटी और एक साला भी है। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। लिंक रोड थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि गजेंद्र ने बुधवार रात से ही शराब पीना शुरू कर दिया था। इससे वह अधिक नशे में हो गया। रात 12:45 बजे मुन्नी ने उसे शराब पीने के लिए मना किया तो वह शराब लाने के लिए और पैसे मांगने लगा। इस पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों के बीच नौबत मार-पिटाई तक आ गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कराया तो वह दूसरे कमरे में चला गया वहां खुद को बंद कर लिया। देर रात तक वह बाहर नहीं आया तो मुन्नी और अन्य परिवारजन को शक हो गया। उन्होंने खिड़की खोलकर देखा तो गजेंद्र कमरे में खून से लथपथ पड़ा था। उसने गुस्से में आकर घर में रखे चाकू से अपने गले पर वार कर लिया था। चाकू से गले पर गहरा वार होने पर खून तेजी से बहने लगा। मुन्नी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल अवस्था में गजेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से देर रात में ही डॉक्टरों ने घायल गजेंद्र को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक घटना में परिवार की तरफ से सूचना मिली है। गजेंद्र के ठीक होने के बाद उससे घटना की जानकारी की जाएगी 


झगड़े में पत्नी की चबा ली थी अंगुलियां:

पुलिस का कहना है कि गजेंद्र का पिछले दिनों भी शराब पीने को लेकर पत्नी मुन्नी से झगड़ा हुआ था। बच्चे और साले ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया तो उसने गुस्से में मुन्नी के हाथ की चार अंगुलियां चबा ली थी। चीख सुनकर पड़ोस के लोग कमरे में पहुंचे तो मुन्नी के हाथ से खून निकल रहा था। उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए थे। तब पुलिस को परिवार के सदस्यों ने कोई शिकायत नहीं दी थी। महाराजपुर चौकी इंचार्ज का कहना है कि गजेंद्र की हालत में सुधार हो रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या