ईश्वर मावी ने किया लाल बाग कालोनी में रामलीला का उदघाटन



भगवान श्रीराम का चरित्र है अनुकरणीय: ईश्वर मावी



लोनी नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी व भाजपा नेता ईश्वर मावी ने नगर पालिका क्षेत्र की लाल बाग कालोनी में चल रही श्रीरामलीला में पहुँच कर शूपर्णखा मंचन का शुभारंभ किया।

भाजपा नेता ईश्वर मावी के रामलीला स्थल पहुंचने पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारी ज्ञानेन्द्र मावी ने बैज लगाकर उनका स्वागत किया। रामलीला के मंच पर ठेकेदार जीतराम मावी, विपिन त्यागी, रवि त्यागी, वीरेंद्र शर्मा, गजेंद्र गुप्ता, मास्टर अक्षय यादव, सोनू पोसवाल व रमेश चौधरी आदि ने उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में श्रीराम दरबार, भगवा शाल और मेडल भेंट कर सम्मानित किया।

श्रीरामलीला में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के जीवन से बहुत कुछ सीखने और समझने का मौक़ा मिलता है, भगवान श्रीराम का चरित्र मानव कल्याण के लिये अनुकरणीय है।

इस अवसर पर भाजपा नेता व पूर्व चेयरमैन डाक्टर विनोद बंसल, कृष्ण बंसल, जितेंद्र भाटी, अशोक भाटी, अमित धामा, गौरव धामा, आकाश मुखिया, रवि मावी, राहुल बैसोया, गौरव कसाना, बबलू गुर्जर, राहुल मावी व अंकुर गुर्जर सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या