मीना कौशिक ने वार्ड 74 में योगा के साथ चलाया मतदाता जागृति अभियान



*क्षेत्रवासियों ने दिया भरपूर जीत का आश्वासन*




*गाजियाबाद से कपिल शर्मा*






मीना कौशिक का मतदाता जागृति अभियान और योगी जी का संदेश योगा के साथ...

वार्ड 74 से भाजपा नेता मीना कौशिक ने आज योगा के साथ मतदाता जागृति अभियान और योगी जी का संदेश जनता को दिया श्रीमती मीना कौशिक ने मतदाता जागृति अभियान के साथ भाजपा का कमल चप्पे-चप्पे पर खिलाने के लिए कमर कस ली है उन्होंने आज अपनी महिला मतदाताओं के साथ वैशाली सेक्टर 6 के पार्क में योगा के साथ मतदाता जागृति अभियान चलाया। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि यूं तो आप बहुत जागरूक नागरिक हैं और हमेशा से मेरे साथ खड़े रहे हैं लेकिन आज योगी जी जब हमें सुरक्षा का कवच दे रहे हैं ऐसे में हमें खुद भी जागरूक होना है और योगी जी मोदी जी को सशक्त करना है इसकी वजह आप स्वयं देख सकते हैं कि आज जिस विकृत मानसिकता ने एक बेटी के 35 टुकड़े करके अपनी घिनौनी मानसिकता का परिचय दिया, हमें ऐसी मानसिकता को पूरी तरह से खत्म करने के लिए सकारात्मक सोच के साथ योगी जी मोदी जी के संदेश को साथ लेकर एक सशक्त और सबल सरकार बनानी है जिसमें हमारे देश की एक एक महिला एक एक बच्चा स्वच्छ और स्वस्थ भारत की बुनियाद रख सके वहां किसी एक भी गंदी मानसिकता के लिए स्थान ना रहे। इस बात पर पार्क में मौजूद पुरुषों ने भी साथ दिया और कहा कि वास्तव में सकारात्मक और व्यवहारिक सोच से हम हिंदुस्तान की संस्कृति जिसमें सिर्फ प्रेम स्वस्थ शरीर स्वच्छ भारत की बुनियाद है हमें उसे सफल रहने के लिए खुद भी जागरूक होना पड़ेगा और सभी मौजूद पुरुषों और महिलाओं ने सकारात्मक और व्यवहारिक सोच के साथ मीना कौशिक का समर्थन पुरजोर करने और योगी मोदी जी की सरकार को सशक्त बनाने का वादा किया उन्होंने कहा कि हम चप्पे-चप्पे पर कमल खिलाने के लिए और मीना कौशिक जैसे सक्रिय कार्यकर्ता को भाजपा पार्षद के रूप में भी देखना चाहते हैं यह आवाज योग के साथ भारतीय जनता पार्टी के नारे के साथ आसमान में गूंजी। इस मौके पर योग गुरु श्रीमती सरोज तिवारी, श्री पंकज, श्रीमती उषा श्रीमती राजेश्वरी श्रीमती नीलम कालिया श्रीमती सुशीला श्रीमती श्रद्धा श्रीमती उषा गुर्जर आदि मौजूद रहे।

सभी ने नगर निगम चुनाव के बाबत भी चर्चा की और कहा कि हम वैशाली सेक्टर 6 की सामाजिक कार्यकर्ता मीना कौशिक से एक लंबे समय से जुड़े हुए हैं और उनके हर कामों को चाहे वह सड़कों पर झाड़ू लगाने का हो या पार्क में बनाने का योगदान हम सब देखते रहे हैं और आज हम उनकी बातों से सहमत हैं कि हमें स्वच्छ और स्वस्थ भारत की बुनियाद रखने के लिए योगी जी को और मोदी जी को सशक्त बनाने के लिए ऐसे प्रत्याशी चुनना चाहिए जो हमारे बीच से कार्य करते हुए अपनी पहचान बनाकर भाजपा का झंडा बुलंद करें और हमें लगता है कि मीना कौशिक हमारी समस्याओं को जैसे हमेशा से उठाती रही हैं वह हमारे लिए पार्षद के लिए बहुत ही आदर्श भाजपा के कार्यकर्ता साबित होंगी हमारे मन की इच्छा है कि वह हमारी पार्षद हूं क्योंकि जो कार्य करके आगे बढ़ता है उसके साथ जनता का साथ समर्थन होता है और हम अपनी बहन मीना कौशिक के साथ हैं थे और रहेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या