गाजियाबाद वार्ड नंबर 2 से कल्पना पांडे अगर पार्टी ने जिम्मेदारी दी तो अपने वार्ड में बहुत ही अच्छे तरीके से करेंगे सुधार और वार्ड को ऐसे ही कर्मठ और ईमानदार भावी प्रत्याशी की जरूरत है





*गाजियाबाद से कपिल शर्मा*





क्रासिंग के वार्ड नंबर में दो में निकाय चुनाव के लिए बेजेपी महिला कार्यकर्ता कल्पना पांडेय  कि इस बात की चर्चा क्रासिंग में ही नहीं बल्कि पूरे गाजियाबाद में हो रही है। हालांकि अन्य बीजेपी नेता भी अपनी पत्नियों को इस वार्ड से टिकट दिलवाने में कई बड़े नेताओं के संपर्क में हैं। चर्चा है कि इस बार सिफारिश नहीं भावी प्रत्याशी की मेहनत और काम देखा जाएगा। इसलिए कल्पना पांडेय का नाम सबसे आगे चल रहा है। संगठन पर पूरा विश्वास है कि वह कल्पना पांडे को जिम्मेदारी अवश्य देंगे और  कई बड़े नेताओं ने भी इस बात सहमति जताई है। 

महिला सीट है आरक्षित 

बता दें कि वार्ड नंबर दो महिला सीट के लिए आरक्षित हुई है। तब से आसपास के वार्ड के नेता अपनी पत्नियों को चुनाव लड़ाना सोच रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या