नेहरू युवा केन्द्र बागत ने मनाया अन्तराष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवस



- अन्तराष्ट्रीय स्वयं सेवकों आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए स्वयं की प्रेरणा या इच्छा से कार्य करने वाले लोगों को समर्पित है - आँचल शोराण


बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। 


युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केंद्र बागपत द्वारा अन्तराष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोलास के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम कैनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बागपत में आयोजित किया गया। जाने-माने सामाजिक कार्यकर्त्ता और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। नेहरू युवा केंद्र बागपत के लेख सहायक आंचल श्योराण ने अंतराष्ट्रीय स्वयं सेवक दिवस की महत्ता पर प्रकाश देते हुए बताया कि इस दिन आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए स्वयं की प्रेरणा या कार्य करने वाले लोगों को समर्पित है। कहा कि इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोक कल्याण के लिए लोगों और विभिन्न प्रकार के संगठनों को स्वेच्छिक योगदान के लिए बढ़ावा देना है, इससे समाज और विश्व का बुरा होना। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र मंडल के सक्रिय स्वयंसेवकों एवं युवा मंडलों के अध्यक्षों को विपुल जैन और आंचल श्योराण द्वारा देश हित में बढ़ते हुए स्वेच्छिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विपुल जैन द्वारा सभी स्वयंसेवकों की निस्वार्थ भाव से समाज सुधार के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए सराहना की गई। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अरूण तिवारी व कैनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बागपत के निदेशक शशि कुमार यादव द्वारा स्वयं सेवकों को दूरसंचार के माध्यम से अंतराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस की बधाई दी गई। कार्यक्रम में परमाणु भारद्वाज, देवांश, सुषमा, गगन, आकाश, साहिल सहित नेहरू युवा केंद्र बागपत के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या

*मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के परिवार का जीना हुआ दुश्वार*

मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के का जीना हुआ दुश्वार*