रीता देओल वार्ड 42 महिला सीट से प्रबल दावेदार




*गाजियाबाद से कपिल शर्मा*




आदित्य वर्ल्ड सिटी में रहने वाली समाज सेविका और भाजपा कवि नगर मंडल महामंत्री महिला मोर्चा रीता देओल ने वार्ड42 बम्हेता से अपनी प्रबल दावेदारी अपनी पार्टी को दी।उनका कहना है कि वो कई वर्षो से समाज सेवा करती आ रही है।पार्टी ने भी जब उनको महामंत्री का दायित्व सौंपा तो उसको भी उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ निभाया है।अपने क्षेत्र में वो अपने कार्यों के लिए जानी जाती है। इस बार महिला सीट वार्ड 42 में आई है और वो हर तरह से इस सीट पर जीत हासिल करने के लिए सक्षम है। उनके सामाजिक कार्यों को और समाज सेवा को देखते हुए उनके क्षेत्रवासियों का भरी समर्थन मिल रहा है।उनका कहना है कि समय बदल गया है अब मतदाता सिर्फ काम करने वाले और साफ सुथरी छवि वाले को अपना मत देना चाहता है।और अगर पार्टी उनको टिकट देकर ये अवसर प्रदान करेगी तो वो इस क्षेत्र में इतना विकास कार्य करेंगी की आने वाले समय में ये वार्ड काम से पहचाना जायेगा।पार्टी पर अपना विश्वास जताते हुए उन्होंने अंतिम निर्णय पार्टी पर छोड़ा है।



Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या

*मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के परिवार का जीना हुआ दुश्वार*

मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के का जीना हुआ दुश्वार*