आदित्य वर्ल्ड सिटी में आयोजित हुआ भारत माता पूजन कार्यक्रम





*गाजियाबाद से कपिल शर्मा*




भारतवर्ष आज विभिन्न सभ्यताओं और जाति धर्मो का देश है, जहां सभी बड़े प्रेम के साथ वर्षो से जीवन यापन करते आ रहे है।सतत बदलती राजनीतिक परिस्थिति बदलती के दुष्परिणामवश भारत कई टुकड़ों में विभाजित भी हुआ। सौभाग्य से आज भी कुछ लोग अखंड भारत की स्थापना के लिए दिन रात प्रयत्न करते है और इसी क्रम में आज संघ के पदाधिकारियों ने अखंड भारत के लक्ष्य के लिए आदित्य वर्ल्ड सिटी में भारत माता पूजन के कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की संयोजिका आदित्य में रहने वाली रीता देओल रही। विपरीत मौसम के बाद भी भारी संख्या में सोसायटी के लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारत माता और सैनिक के वेश में आए हुए बच्चे रहे तथा मुख्य वक्ता संघ के विभाग बौद्धिक प्रमुख श्री चंद्रभान जी रहे। लोगो ने धर्मांतरण और भारत के इतिहास पर चर्चा के उपरांत देश की सेवा भाव की शपथ भी ली।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बद्रीनाथ शर्मा जी ने एवम संचालन श्री मनोज तिवारी जी ने किया। कार्यक्रम में संघ के राजू तोमर, विभाग धर्म जागरण संयोजक  प्रमोद महानगर धर्म जागरण संयोजक  नवीन एवम् अन्य संगठनों से  रीता देओल, वर्षा हजेला, पुष्पा  तोमर, अशोक राव, राहुल तोमर, प्रमोद ,  दिनेश , मदन  माहेश्वरी, अजेंदर चौधरी, सत्यवीर सिंह ,शैलेश पांडे,  उमा शंकर ,  हितेश,सोहन त्यागी,धर्मपाल भगवान छलेरिया सतेंद्र चौधरी,रजनी तोमर, निशा शर्मा, अर्चना उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आदित्य की हाई राइज एवम लो राइज सोसायटी के वरिष्ठ स्थानीय महिलाओं और पुरुषों ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को भव्य बनाया।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या