सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के भाई ने जाना अभयवीर यादव का हालचाल



बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के छोटे भाई एवं इटावा के जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव सोमवार को अपने परिवार के साथ बालैनी स्थित सपा वरिष्ठ नेता अभयवीर यादव के फार्म हाउस पर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। हाल ही में अभयवीर यादव पैर में चोट लगने से चोटिल हो गए थे। इस दौरान अंशुल यादव ने क्षेत्र के लोगों से व पार्टी के कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मिलकर वार्ता की और आगामी चुनावों व पार्टी के सदस्यता अभियान पर चर्चा की। साथ ही सपा व रालोद के कार्यकर्ताओं से मिलकर रालोद व सपा गठबंधन को और भी अधिक मजबूत बनाने की बात कही। क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा दिए गए प्यार के लिए अभयवीर यादव ने अंशुल यादव सहित सभी का  आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या

*मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के परिवार का जीना हुआ दुश्वार*

मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के का जीना हुआ दुश्वार*