इस बार दो दिन होगा होलिका दहनः आचार्य दीपक तेजस्वी




*गाजियाबाद से कपिल शर्मा*


आचार्य दीपक तेजस्वी ने कहा कि इस बार भारत में होलिका दहन दो दिन होगा। कुछ शहरों में 6 मार्च को तो कुछ शहरों में 7 मार्च को होलिका दहन होगा। आचार्य दीपक तेजस्वी के अनुसार प्रदोष व्यापिनी फाल्गुन पूर्णिमा में होलिका दहन किया जाता है। इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 6 मार्च सायं 4.17 से प्रारंभ होकर 7 मार्च की शाम को 6.09 तक रहेगी। दो दिन पूर्णिमा होने से ही होलिका दहन को लेकर असमंजस पैदा हुआ है। आचार्य दीपक तेजस्वी ने बताया कि भद्रा का साया 6 मार्च की शाम 4 बजकर 48 मिनट से 7 मार्च की सुबह 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। भद्रा काल में होलिका दहन शुभ नहीं माना जाता है। 7 मार्च को सुबह 5 बजकर 14 मिनट पर भद्रा समाप्त हो जाएगी। ऐसे में 7 मार्च को भद्रा के बाद होलिका दहन किया जा सकता है।  भारत सरकार ने 7 और 8 मार्च को होलिका दहन व धुलेंडी का अवकाश घोषित किया है। इसी कारण बहुत से लोग 7 मार्च को ही होलिका दहन करने के पक्ष में हैं। राजस्थान में 6 मार्च को होलिका दहन और 7 मार्च को धुलेंडी मनाई जाएगी।  इसी दिन सरकारी अवकाश रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के का जीना हुआ दुश्वार*