जैन समाज बागपत ने मनाया अजितनाथ भगवान का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव - अजितनाथ भगवान के जन्मकल्याणक व तपकल्याणक महोत्सव पर श्री 1008 अजितनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर बागपत में हुई विशेष पूजा अर्चना - वीर महिला मण्ड़ल बागपत द्वारा आयोजित भजन संध्या में दिल्ली एनसीआर के प्रसिद्ध गायकों द्वारा एक से बढ़कर एक भजन गाकर किया गया भगवान का गुणगान बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत शहर में जैन धर्म के द्वितीय तीर्थंकर भगवान अजितनाथ जी के जन्मकल्याणक व तपकल्याणक महोत्सव को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री 1008 अजितनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मन्दिर बागपत में इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया और मानव कल्याण व विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गयी। वीर महिला मण्ड़ल बागपत द्वारा पालना कार्यक्रम व भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तर भारत के प्रसिद्ध भजन गायकों में शुमार हिमांशु अलंकार दिल्ली, नवकार म्यूजिकल ग्रुप जागरण पार्टी दिल्ली के गायक सौरभ जैन राजा, आर्यन जैन दिल्ली द्वारा एक से बढ़कर एक भजन गाकर भगवान की भक्तिमय आराधना की गयी। जैन समाज बागपत की और से महो...
Posts
- Get link
- X
- Other Apps
बसौद गांव में प्रभातफेरी निकालकर दिया एकता व प्रेम का संदेश बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। युवा चेतना मंच के बैनर तले बसौद गांव में युवाओं ने प्रभात फेरी निकाली और लोगों को राष्ट्र प्रेम, एकता व भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर युवा चेतना मंच बसौद के महासचिव समीर अहमद ने सभी से एकता व भाईचारे के साथ रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि भारत देश को आजादी यूं ही नहीं मिली बल्कि इसके लिए हमारे स्वतंत्र सेनानियों ने अपने प्राणों की आहूति दी, तब जाकर हमारा भारत देश अंग्रेजी हुकूमत से आजाद हुआ। इसलिये सभी को अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सभी को देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की भी शपथ दिलाई। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल युवा चेतना मंच के सभी साथियों, अमन पब्लिक स्कूल का स्टाफ, बच्चों और गाँव के बुजुर्गों ,नौजवानों तथा सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर गुलजार, तस्लीम, मोहम्मद इकबाल, गुड्डू दिलशाद, मुनसब, मोहम्मद कादिर ,मुबारक ,मुराद अली, सुरजी गुप्ता ,मोहम्मद इसराइल ,डॉक्टर शमशाद ,यासीन, मोहम्मद नसीम,हाजी मंजूर ,इंद्रपाल ,मोहम्मद मुस...
- Get link
- X
- Other Apps
अमर शहीदों के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी - चंद्रपाल बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। सुन्हैडा गाँव के खेल मैदान क्यारवाली में गाँव के प्रमुख समाजसेवी चंद्रपाल सिंह पंवार ने युवाओं को चरित्र निर्माण का पाठ पढ़ाया और देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर बलिदानों की जीवन गाथा से अवगत कराया और उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। चंद्रपाल सिंह ने कहा कि यदि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो यह अमर शहीदों की बदौलत है। देश को आजाद कराने में उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। देश को स्वतंत्रता दिलाने में लाखों शहीदों ने अपने प्राणों की आहूति दी। यदि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं तो यह उनकी बदौलत है। युवा पीढ़ी को चाहिए कि वे उनके जीवन सिद्धांतों से प्रेरणा ले और उनके नक्शे कदम पर चले, तभी यह देश व समाज तरक्की कर सकता है। कहा कि इस आजादी का महत्व हम सबको समझना होगा कि यह आजादी कितनी कुर्बानियों के बाद हमें मिली है। उन्होंने कहा कि इस देश को आगे बढ़ाने में युवाओं और आने वाली पीढ़ी, जोकि अभी बच्चे है, उनका बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। इसलिए सभी अभिभावकों का उत्तर दायित्व बनत...
- Get link
- X
- Other Apps
आदित्य वर्ल्ड सिटी में आयोजित हुआ भारत माता पूजन कार्यक्रम *गाजियाबाद से कपिल शर्मा* भारतवर्ष आज विभिन्न सभ्यताओं और जाति धर्मो का देश है, जहां सभी बड़े प्रेम के साथ वर्षो से जीवन यापन करते आ रहे है।सतत बदलती राजनीतिक परिस्थिति बदलती के दुष्परिणामवश भारत कई टुकड़ों में विभाजित भी हुआ। सौभाग्य से आज भी कुछ लोग अखंड भारत की स्थापना के लिए दिन रात प्रयत्न करते है और इसी क्रम में आज संघ के पदाधिकारियों ने अखंड भारत के लक्ष्य के लिए आदित्य वर्ल्ड सिटी में भारत माता पूजन के कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की संयोजिका आदित्य में रहने वाली रीता देओल रही। विपरीत मौसम के बाद भी भारी संख्या में सोसायटी के लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भारत माता और सैनिक के वेश में आए हुए बच्चे रहे तथा मुख्य वक्ता संघ के विभाग बौद्धिक प्रमुख श्री चंद्रभान जी रहे। लोगो ने धर्मांतरण और भारत के इतिहास पर चर्चा के उपरांत देश की सेवा भाव की शपथ भी ली।कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बद्रीनाथ शर्मा जी ने एवम संचालन श्री मनोज तिवारी जी ने किया। कार्यक्रम में संघ के राजू तोमर, विभाग धर्म जाग...
- Get link
- X
- Other Apps
1बच्ची के अपहरण की कोशिश 2 दिल्ली जीटीबी अस्पताल की लापरवाही बच्चा गायब 3 ग्रीन बेल्ट पर भू माफियाओं का कब्जा 4 किसान की जमीन पर भू माफियाओं ने किया कब्जा ,पुलिस की लापरवाही 1--कॉन्वेंट स्कूल से कक्षा 4 की छात्रा के अपहरण का प्रयास गाजियाबाद की घटना 2--दिल्ली के जीटीबी अस्पताल से 4 दिन पहले एक बच्चा चोरी हो गया था जिसको लेकर अस्पताल में हड़कप मचा हुआ है लेकिन चोर कों पुलिस अभी तक ढूढ नहीं पाई है 3--ग़ाज़ियाबाद/मेरठ। सूत्र बताते है विकास प्रधिकरण तिगड़ी गोल चक्र पर सरकारी ग्रीन बेल्ट की जमीन पर भू माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर पक्का निर्माण करने वालों के खिलाफ जल्द एक्शन लेगी मंडलायुक्त साल्वी जे कुमारी जीडीए के किस अधिकारी की साठगांठ से लगातार भूमाफिया पक्का निर्माण कर रहे हैं उसकी भी होगी जांच। जीडीए का कौन सा अधिकारी भूमाफिया से मिलकर सरकार और विकास प्राधिकरण की छवि खराब कर रहा है उसके खिलाफ भी होगी सख्त कार्रवाई। मंडलायुक्त भी चाहती हैं कि गाजियाबाद का entry-point साफ सुथरा और सुंदर दिखना चाहिए भूमाफिया द्वारा सरकारी...
- Get link
- X
- Other Apps
एमआईईसीएस द्वारा आयोजित मेला प्रदर्शनी का हुआ समापन बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। बागपत के चमरावल रोड़ पर नाबार्ड के सहयोग से एमआईईसीएस द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मेला प्रदर्शनी का समापन हो गया। प्रदर्शनी के स्टॉलो में श्री गणेश स्वयं सहायता समूह काठा की पवित्रा चौधरी द्वारा सिलाई-कढ़ाई व अचार, मुरब्बा, मशरूम आदि शुद्ध उत्पाद, बिनौली किसान उत्पादक संघ के डायरेक्टर देशवीर नैन सरूरपुर द्वारा आर्गेनिक खेती से तैयार गुड़, शक्कर, हल्दी, अचार, सिरका आदि उत्पाद, नीलकंठ एरोमेटिक बड़ौत की सुषमा रानी द्वारा बेहतरीन गुणवत्ता की धूपबत्ती, डिजाइनर मोमबत्ती, अगरबत्ती, हवन सामग्री, सरस्वती स्वयं सहायता समूह ग्राम बासौली की विमला शर्मा और अश्वनी शर्मा द्वारा एलईडी बल्ब, अंतराल डेयरी किसान उत्पादक कम्पनी लिमिटेड़, टयोढ़ी के विवेक शर्मा द्वारा दूध से बने विभिन्न प्रकार के शुद्ध उत्पाद, आर्यन सीएससी उन्नत कृषक प्रोडयूसर कम्पनी लिमिटेड ढ़िकाना के डायरेक्टर कपिल आर्य द्वारा अचार, चटनी, मसाले आदि शुद्ध उत्पाद प्रदर्शन और बिक्री के लिए रखे गये थे। इसके अलावा विभिन्न प्रोडक्टस के अनेकों स्टॉल भी लगाये गये थे, ज...
- Get link
- X
- Other Apps
गाजियाबाद लोनी में खनन माफिया फिर सक्रिय दिखाई दिए वीडियो वायरल, ट्रैक्टर ट्रॉली ने वाहन संचालक को मारी भीषण टक्कर *वही पुलिस और खनन अधिकारी पुरी तरह चुप वैसे तो सभी कों पता है खनन से कितना मोटा पैसा खनन माफिया और दुसरी ड्रेस वाले कमाते है *लोनी में सालो से जनता इन ओवर लोड ट्रक वाहनों कि चपेट में आकर अपनी जान दे चुके है कई दर्जनो मौत का आकड़ा है कभी रिक्शे में बैठी सवारी और तो कही मोटर बाइक पर सवार चालक मौत कि भेट चढ़े है अवैध खनन का खेल *दिन के उजाले और रात के उजाले में जारी रहता है रेत से भरे ओवरलोड ट्रक सड़को पर पानी टपकाते हुए नजर आ सकते है* ओवर लोड ट्रक का खेल पचारा चौकी ट्रोनिका सिटी C10 चौकी से हो होकर निकलते है ये मौत देने वाले ट्रक जिसके बाद पुस्ता चौकी थाना टीला मोड़ और अन्य जगह से होकर रेत के ट्रक निकलते है गाजियाबाद ट्रॉनिका सिटी ट्रैक्टर ट्रॉली ने वाहन में में भी भीषण टक्कर हादसे से वाहन चालक गंभीर रूप से घायल पुलिस ने घायल को अस्पताल में कराया भर्ती ट्रैक्टर ट्रॉली ने वाहन में में भी भीषण टक्कर की घटना.