नाबालिग लड़के की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में परिजनों ने दिया धरना




गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बीती रात नाबालिग लड़के की संदिग्ध मौत के मामले में परिजन धरना दे रहे हैं। गाजीपुर बॉर्डर के थोड़ी दूरी पर नेशनल हाईवे 9 की सर्विस लेन पर यह धरना चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़के की हत्या करके उसकी लाश को लटकाया गया है। परिजन फिलहाल धरने से हटने को तैयार नहीं है।


मृतक के परिजन


वहीं पुलिस ने इस मामले में बयान जारी करके कहा था,कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। लड़के की लाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिससे आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या