श्री शिव मंदिर में मनाया परशुराम जयंती





 श्री शिव मंदिर पटेल नगर सेकंड बी ब्लॉक में मुख्य यजमान हिमांशु पाराशर जी ने परशुराम जी का पूजन किया।और जयंती मनाई। महंत विजय गिरी जी महाराज ने बताया कि परशुराम का जन्म ब्राह्मण कुल में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हुआ था। भगवान परशुरामजी चिरंजीवी हैं और सशरीर पृथ्वी पर मौजूद हैं। यह तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस तृतीया को अक्षय तृतीया भी कहा जाता है।भगवान विष्णुजी के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव आज मनाया गया।  परशुराम का जन्म ब्राह्मण कुल में वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हुआ था। भगवान परशुरामजी चिरंजीवी हैं और सशरीर पृथ्वी पर मौजूद हैं। भगवान परशुराम जी ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के पुत्र हैं। यह तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस तृतीया को अक्षय तृतीया भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान परशुराम का जन्म अन्याय, अधर्म और पापकर्मों का विनाश करने के लिए हुआ था।प्रदोष काल में परशुराम जी की पूजा करना शुभ माना गया है।महंत विजय गिरि जी महराज ने बताया कि भगवान परशुराम की पूजा करने से व्यक्ति का डर समाप्त हो जाता है। इसके साथ ही आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है। पूजा में अजय चोपड़ा, आनंद ठाकुर, सुंदर भाटी, पंडित शीतल पांडे, पंडित रवि शर्मा,यश शर्मा, सभी लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या

*मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के परिवार का जीना हुआ दुश्वार*

मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के का जीना हुआ दुश्वार*