नहीं मानी बेटी तो पिता ने घोटा गला



फीरोजाबाद: प्रेमी के साथ दूसरी बार भागी थी। दिल्ली से उसे हम पकड़कर लाए और बार-बार समझाया, मगर वो मानने को तैयार नहीं थी। बस यही कहती थी कि वह बालिग है और उत्तम के साथ ही रहेगी। जब वह नहीं मानी तो फिर उसका गला घोंटना पड़ा। सिरसागंज पुलिस की पूछताछ आनर किलिग के आरोपित युवती के बाप ने कुछ इसी तरह की बातें सुनाई। बेटी और उसके प्रेमी की हत्या के बाद आरोपित अब पछता रहा है।पुलिस के मुताबिक 12 अगस्त को उत्तम सिंह के पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए अपहरण का शक जताया। पुलिस को बताया गया कि पड़ोसी देवीराम की बेटी भी गायब है, मगर वह कुछ नहीं कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें पता चला कि देवी राम अपने परिवार वालों के साथ बेटी की तलाश में किराए की ईको कार लेकर दिल्ली गया था और वहां से रात को लौटा था। इसके बाद परिवार में कोई हलचल नहीं है। पुलिस ने यह जानकारी पुष्ट करने के बाद देवीराम को उठाया और सख्ती दिखाई तो वह टूट पड़ा। उसने बताया कि दिल्ली से नेहा और उत्तम को लेकर वह रात दो बजे लौटे। नसीरपुर क्षेत्र में ईट के भट्ठे के पास दोनों को उतार लिया। कई बार नेहा को समझाया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। इसके बाद पहले नेहा का गला घोंटा और फिर उत्तम का गला घोंट दिया। उस समय यमुना उफान पर थी। नसीरपुर और आगरा के बाह को जोड़ने वाले नौरंगी घाट पुल से दोनों की लाशों को यमुना में फेंक दिया गया। इसके बाद घर वापस आ गए।l

होली पर भी भाग गई थी नेहा

नेहा और उत्तम के बीच पुराने संबंध थे। इसकी भनक परिवार वालों को हो गई थी। होली पर उसे नाना के घर सिकहरा, मटसेना भेज दिया था। यहां से वह उत्तम के साथ भाग गई। बाद में दोनों पकड़े गए और पंचायत में मामला निपटा दिया गया।तीन बहनों में सबसे छोटी थी नेहा, गांव में सन्नाटा: आनर किलिग का मामला खुलने के बाद गांव वालों ने चुप्पी साध ली है। दसवीं कक्षा पास कर चुकी नेहा तीन बहनों में सबसे छोटी थी। दो बहनें अविवाहित है और एक छोटा भाई भी है। परिवार वाले और गांव वाले कुछ भी बोलने से कतराते रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या