शोच के लिए निकली युवती दरवाजे पर मिली लाश , हत्या का आरोप



शौच के लिए निकली युवती का शव दरवाजे पर मिला। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप गांव के ही एक व्यक्ति पर लगाया है। घटना की जानकारी होने पर सीओ व पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे।

एसपी ने थानेदार को मुकदमा दर्ज कर जांच का आदेश दिया। मृतका की मां ने घटना की तहरीर तरकुलवा पुलिस को दी है।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के बेलही गांव के रहने वाले मुमताज अंसारी का पड़ोस के एक व्यक्ति से विवाद चलता है। एक सप्ताह पूर्व विवाद में मुमताज़ और पड़ोसी के बीच मारपीट हुआ था। जिसमें पड़ोस की एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं मुमताज की पत्नी अजबुन आशा है। वह अपने गांव की एक महिला की डिलेवरी कराने के लिए गुरुवार की रात में गई थी। शुक्रवार की भोर में मुमताज की बेटी कलाबुन निशा (20) शौच के लिए निकली थी। कुछ देर बाद उसका शव दरवाजे पर मिला। रात दो बजे मृतका की मां अजबुन निशा घर पहुंची तो दरवाजे पर बेटीका शव देख कर दंग रह गई। वह शोर मचाने लगी तो घर में सो रहे पति और परिवार के अन्य सदस्य बाहर निकले। परिजन कलाबुन का शव देखकर रोने लगे। देखते ही देखते गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तरकुलवा पुलिस को दी। कुछ ही देर में क्षेत्राधिकारी सदर श्रीयस त्रिपाठी और एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र भी मौकै पर पहुंच गए। उन्होंने मृतका के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी दी। एसपी ने थानेदार को मामले की तह तक पहुंचने का निर्देश दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने युवती की हत्या कर शव को दरवाजे पर फेंकने का आरोप लगाया है। मृतका की मां अजबुन निशा ने घटना में गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तरकुलवा पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। तरकुलवा के थानेदार जयंत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएंगी। युवती का शव दरवाजे पर मिला है। परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ |

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या

*मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के परिवार का जीना हुआ दुश्वार*

मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के का जीना हुआ दुश्वार*