केवट संवाद, दशरथ मरण व भरत मिलाप की लीला का मंचन




चांदीनगर I रटौल गाव के शिव मंदिर पर श्री आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वधान में चल रही रामलीला में रविवार राम केवट संवाद , सुमंत वापसी, दशरथ मरण, भरत विलाप का मंचन किया गया। इस दौरान राम-भरत मिलाप देख दर्शकों की आंखें नम हो गईं।


रविवार रटौल शिव मंदिर चल रही रामलीला में भगवान श्रीराम, सीता, लक्ष्मण को रथ पर बैठाकर गंगा के समीप पहुंचते हैं। वहां पर उनकी भेंट निषादराज से होती है।जहा श्री राम व् केवट का संवाद होता है सुमंत वापस अयोध्या लौट आता है। राजा दशरथ श्रीराम-लक्ष्मण, सीता के बारे में वापस आने के बारे में जानकारी लेते है आखिर में वह पुत्र वियोग में अपने प्राण त्याग देते है। भरत श्रीराम को अयोध्या पहुंचने के लिए आग्रह किया जाता है। श्रीराम पिता के वचनों के खातिर अयोध्या जाने से मना कर देते हैं। भरत श्रीराम की खड़ाऊं सिर पर रखकर अयोध्या की ओर रवाना होते हैं। मोके पर रामलीला संचालक माo देवेंद्र अरोरा ,ब्रजलाल गाँधी ,महेन्द्र शर्मा, शिव कुमार ,अनुज, लीलू , मानसिंह ,संजय अरोरा व् पंडित कुश प्रशाद शास्त्री आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या