आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विकास भवन में मनाया गया शहीद दिवस



*डीडीओ ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित*



*शहीदोपरान्त सरदार भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने की मांग की गयी*


*नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में विद्या निकेतन जू0 हाईस्कूल कुलवा में शहीदों को किया गया नमन*


अलीगढ़ 23 मार्च 2022 ( आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत वीर शहीदों को नमन करने के लिए वर्ष भर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं इसी क्रम में 23 मार्च 1931 को शहीद हुए सरदार भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू को विकास भवन सभागार में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र ने वीर शहीदों के छवि चित्रों पर माल्यार्पण कर किया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, विकास भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तत्व एवं कृतत्व पर प्रकाश डाला गया। डीडीओ ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि महापुरूष सरदार भगत सिंह द्वारा हमारे भारत देश को आजादी दिलाये जाने मंे महत्वपूर्ण भूमिका रहीं है हमें इन महापुरूष के कार्यो को सदैव याद करते रहना चाहिये। भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के बलिदान से प्रेरणा लेकर ना जाने कितने ही युवा आजादी के आन्दोलन में कूद पड़े और हंसते-हंसते अपने प्राणों को देश की स्वतंत्रता के लिए न्योछावर कर दिया। 

डीडीओ ने कहा कि भगत सिंह ने युवाओं को आजादी के आन्दोलन में एकजुट करने का कार्य किया, आज फिर से युवा शक्ति को देश के विकास के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है। जब एक ही लक्ष्य की प्राप्ति के लिये सामूहिक रूप से कोई प्रयास किया जाता है तो उसमें सफलता मिलना निश्चित ही है। उन्होंने कहा कि सरदार भगत सिंह ने कभी भी अपनी फांसी की सजा को टालने या कम करने का प्रयास नहीं किया बल्कि वह युवाओं में इंकलाब लाना चाहते थे और अपने इस प्रयास में वह सफल भी रहे। हमें उनके बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए। इस दिशा में वर्तमान केन्द्र एवं प्रदेश सरकार का प्रयास सराहनीय है जो आजादी के अमृत महोत्सव के तहत वीर शहीदों के बलिदानों से भावी पीढ़ी को अवगत कराने का कार्य किया जा रहा है। 

कार्यक्रम में डीडीओ द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन अलीगढ़ स्वतंत्रता सेनानी फाउण्डेशन के संरक्षक श्री योगेश सिंह चौहान एवं अध्यक्ष कुवंर प्रमोद सिंह, श्रीमती शशि कौशिक, धर्मवीर सिंह वर्मा, के.के. शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए उनके बुजुर्गों द्वारा दिये गये बलिदान को याद करते हुए नमन किया गया। इस अवसर पर कन्छी सिंह ने भारत के वीर सपूतों को याद करते हुए कविता पाठ के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्तित की। जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास संध्या रानी बघेल, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी वी.पी. सत्यार्थी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मनीष कुमार समेत विकास भवन के अन्य कर्मचारीगणों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए विकास भवन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश गौड ने कविता पाठ के माध्यम से भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू के कृतत्व एवं व्यक्तत्व पर विस्तार से बताया और इनको शहीदो परान्त राष्ट्रीय सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। इस अवसर पर सरदार भूपेन्द्र सिंह जत्थेदार, बब्बन कुमार, इंजी हिमांशु गुप्ता, सरदार स्वर्ण सिंह, गुरूदर्शन सिंह, स्वराव खान, विष्णु कुमार, गजेन्द्र कुमार तौमर, सुरेन्द्र शर्मा, वीरेन्द्र पाल सिंह, विक्रम सिंह, चन्द्रेश, प्रीती, रित्वी समेत विकास भवन के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। 


*नेहरू युवा केंद्र ने दी शहीदों को 

विनम्र श्रद्धांजलि:*


जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र सुश्री तन्वी के निर्देशानुसार सोसायटी फॉर सोशल वेलफेयर क्लब के पदाधिकारियों द्वारा ब्लॉक लोधा के गांव कुलवा स्थित विद्या निकेतन जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में शहीद दिवस का आयोजन कर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजली दी गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य मुनेंद्र सिंह द्वारा भगत सिंह की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के जीवन परिचय के बारे में युवाओं को अवगत कराया कि कैसे तीनों वीर सपूतों ने हमारे देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। प्रिंस प्रताप सिंह ने नेहरू युवा केंद्र के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में युवाओं को जानकारी देते हुए उन्हें लोकतंत्र मजबूत करने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर नेहरू युवती मंडल की अध्यक्ष संगीता राजपूत, पूजा कुमारी, बुलबुल, कृष्ण शर्मा, योगेंद्र पाल सिंह, योगेश कुमार, आकाश कुमार सत्यपाल सिंह, सत्य प्रकाश सिंह एवं अन्य युवा साथी मौजूद रहे ।


नगमा राव 

अलीगढ 

------------

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम प्रसंग के चलते की युवक की बेरहमी से हत्या

*मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के परिवार का जीना हुआ दुश्वार*

मुस्लिम लड़की ने की हिंदू लड़के से शादी उस लड़के के का जीना हुआ दुश्वार*